विविध भारत

देश का पहला सरकारी दफ्तर, जहां अधिकारी और कर्मचारी एक साथ करते हैं योग

बिहार ( Bihar ) के पूर्णिया जिले में हर रोज दिखता है अलग नजारा काम शुरू करने से पहले अधिकारी और कर्मचारी करते हैं योग छह मिनट तक योगाभ्यास करते हैं अधिकारी और कर्मचारी

2 min read

नई दिल्ली। सरकारी कार्यालय में सरकारी कामों के बीच योग करने की बात सुनकर आपको भले ही आश्चर्य हो रहा हो। लेकिन बिहार में एक ऐसा सरकारी कार्यालय है, जहां अधिकारी से कर्मचारी तक अपने कामों के बीच योगाभ्यास करते हैं। जिससे उनमें ताजगी और स्फूर्ति बनी रहे।

बिहार के पूर्णिया जिले के विद्युत विभाग के दफ्तर में अधिकारी और कर्मचारी खुद को फिट रखने के लिए योग कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि यह सिर्फ सप्ताह में किसी एक दिन योगाभ्यास के लिए इकट्ठा होते हैं। यह यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के रोजमर्रा के कामों में शामिल है।

हर दिन दफ्तर खुलने के बाद सुबह 11. 30 बजे और दोपहर बाद चार बजे सभी लोग छह मिनट तक योगाभ्यास करते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से छह मिनट का एक वीडियो जारी किया गया है। पूर्णिया के विद्युत अधीक्षण अभियंता सीताराम पासवान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शायद देश का यह पहला दफ्तर है, जहां ड्यूटी के समय हर दिन दो बार योगाभ्यास किया जा रहा है।

उन्होंने इसका सारा श्रेय ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रत्यय अमृत को देते हुए कहा कि उनकी पहल पर आज हर कर्मी योग करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रधान सचिव की ओर से छह मिनट का एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। जिसके सहारे योगाभ्यास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि योग से यहां का कर्मचारी काफी खुश और संतुष्ट दिखे। उनका कहना है कि योग से काफी लाभ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इससे अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। योग लोगों को फिट तो रखता ही है, साथ ही आंतरिक शांति के साथ-साथ काम में एकाग्रता भी लाता है।

Updated on:
18 Jan 2020 12:52 pm
Published on:
18 Jan 2020 12:45 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर