विविध भारत

भाजपा ने की ‘हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, मुफ्त में मिलेगा राष्ट्रध्वज

15 अगस्त से पहले भाजपा नेता सीआर पाटिल ने तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 15 अगस्त से पहले आपके घर तक मुफ्त में राष्ट्र की शान तिरंगा को पहुंचाया जाएगा।

2 min read
Jul 15, 2018
भाजपा ने की 'हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा' अभियान की शुरुआत, मुफ्त में मिलेगा राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली। हर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का दिन बेसब्री से इंजतार रहता है पर इस बार के स्वतंत्रता दिवस में भाजपा कुछ अलग करने जा रही है। अदरअसल 15 अगस्त से पहले भाजपा नेता सीआर पाटिल ने तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 15 अगस्त से पहले आपके घर तक मुफ्त में राष्ट्र की शान तिरंगा को पहुंचाया जाएगा। भाजपा ने इस अभियान का नाम 'हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा' रखा गया है। भाजपा का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर कोने-कोने तक तिरंगा को पहुंचाना है, जिससे हर नागरिक गर्व के साथ 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहरा सके और आजादी के जश्न में शामिल हो सके।

सीआर पाटिल ने दी इस अभियान की पूरी जानकारी

आपको बता दें कि भाजपा इस 15 अगस्त को बेहद खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा अभियान लेकर आई है। इस अभियान के तहत आपको मुफ्त में तिरंगा आपके घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के कराने के लिए क्रेप्टिल डॉट कॉम वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा बिहार राज्य के सह प्रभारी सीआर पाटिल ने ट्विटर पर लिखा- बस कुछ ही दिनों मे आप तक पहुँच जाएगा, आपका-हम सब का प्यारा तिरंगा। 15 अगस्त से पहले आप के घर निःशुल्क तिरंगा पहुँचायेंगे, साफ नियत, सही विकास हर गाँव तिरंगा, हर घर तिरंगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

आपको बता दें कि मुफ्त में तिरंगा पाने के लिए आपको सबसे पहल craptil.comवेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना नाम, घर का पता, राज्य, देश, फोन नंबर जैसी जरूरी कुछ सूचनाएं भरनी होगी। इसके बाद उसे सबमिट करना होगा। जैसे ही आप सबमिट करते हैं आपके नाम पर मुफ्त तिरंगा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और फिर बाद में आपके घर तक तिरंगा पहुंचा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मदरसें में तिरंगा फहराने काे लेकर हुए विवाद में अब एक साल बाद 19 लाेगाें पर रिपाेर्ट
Published on:
15 Jul 2018 05:20 pm
Also Read
View All