विविध भारत

भाजपा ने कहा, रविदास मंदिर पर ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस और आप

भाजपा ने मंदिर पुन:स्थापना के फैसले का स्वागत किया कांग्रेस और आप कर रही हैं मुद्दे का राजनीतिकरण पहले से ज्यादा जमीन पर होगा मंदिर का निर्माण

less than 1 minute read

दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास मंदिर के मुद्दे पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी मुख्यालय परआयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि दोनों दल इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, जिससे सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, प्रवक्ता संबित पात्रा और मीडिया सह संयोजक संजय मयूख भी मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास के मंदिर की पुनस्र्थापना पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पार्टी स्वागत करती है। केंद्र सरकार के प्रस्तावों के अनुरूप आया यह निर्णय सामाजिक संस्थाओं को मजबूत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि भारत की भक्ति परंपरा के महान संत रविदास ने समाज में भाई-चारे की स्थापना, ऊंच-नीच और छुआछूत से मुक्ति तथा नशामुक्ति सहित सर्वसमाज के कल्याण का संदेश दिया है। इसका व्यापक प्रभाव भारत के जनमानस पर पड़ा है। भाजपा ने हमेशा संत रविदास के जीवन को बड़ा बनाने और उनके दिखाए हुए मार्ग को आगे बढ़ाने के प्रयास किया है। प्रधानमंत्री मोदी खुद बनारस स्थित रविदास मंदिर जा चुके हैं।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद मंदिर टूटने पर भारतीय जनता पार्टी ने संत रविदास का मंदिर फिर से बनाने की पहल की। अब सुप्रीम कोर्ट ने संत रविदास की स्मृति में उस जगह के संरक्षण और मंदिर के फिर से निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। अब पहले से भी अधिक स्थान में मंदिर निर्माण का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस प्रकरण का सबसे दुखद पहलू है कि कांग्रेस और दिल्ली की आम आदमी पार्टी मंदिर मुद्दे के राजनीतिकण का प्रयास कर रही। सामाजिक द्वेष को बढ़ाने वाले बयानों और इस तरह की राजनीति की भाजपा निंदा करती है।

Updated on:
24 Oct 2019 12:59 am
Published on:
24 Oct 2019 12:58 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें