
Husband-wife dead body on the road (Photo- Patrika)
ओडग़ी। सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्लू घाट में बाइक सवार युवा पति-पत्नी को बुलडोजर (एक्सीवेटर) ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत (Couple died in road accident) हो गई। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बुलडोजर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बस स्टैंड के पास मुख्य सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम ने मामले को नियंत्रित कर शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को मुआवजा तथा चालक और उसके मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठरकी निवासी लल्लू चंद्र चेरवा पिता लालमणि 24 वर्ष की शादी एक वर्ष पूर्व अंजूलता 22 वर्ष से हुई थी। पत्नी गर्भवती (Couple died in road accident) थी। रविवार की दोपहर पति-पत्नी ग्राम पालदनौली की ओर से ओडग़ी की तरफ बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान कुल्लू घाट के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक्सीवेटर (जेसीबी) ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सडक़ पर सिर के बल जा गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे (Couple died in road accident) के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के गर्भवती होने की बात पता चलते ही लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
घटना (Couple died in road accident) से आक्रोशित लोगों ने ओडग़ी बस स्टैंड में प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे काफी देर तक उक्त मार्ग पर आवागमन बंद रहा। ग्रामीणों का कहना था कि एक्सीवेटर को नाबालिग चला रहा था। उन्होंने चालक व वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।
सडक़ हादसे में पति-पत्नी की मौत (Couple died in road accident) के बाद प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। बाद में पुलिस ने पति-पत्नी का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
03 May 2026 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
