अंबिकापुर. रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर पति-पत्नी मंगलवार की रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर (Road Accident) इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।