विविध भारत

बोफोर्स डील मामले में पार्लियामेंट्री कमेटी की सीबीआई को हिदायत, कहा- राजनीतिक हस्तक्षेप से बचकर करे काम

पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) की सब कमेटी ने बोफोर्स पर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जो संसद के अगले सत्र में पेश कर दी जाएगी।

2 min read
Apr 26, 2018

नई दिल्ली। बोफोर्स डील पर पार्लियामेंट्री कमेटी ने सीबीआई को हॉविट्जर तोप की खरीद से संबंधित मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप से बचने की सलाह दी है। इस पार्लियामेंट्री कमेटी ने लगभग 27 साल तक बोफोर्स मामले का अध्ययन किया है। वहीं, पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) की सब कमेटी ने बोफोर्स पर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जो संसद के अगले सत्र में पेश कर दी जाएगी। बता दें कि 6 सदस्यीय पीएसी की अध्यक्षता बीजू जनता दल के सांसद भतृहरि महताब कर रहे हैं।

जांच से जुड़ी संस्थाओं ने किए समझौते

जानकारी के अनुसार कमेटी ने स्वीकार किया कि बोफोर्स डील से जुड़ी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर नहीं रखा गया और इसको लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है। कमेटी ने यह भी कहा कि बार—बार दस्तावेज को मंगवाने पर भी बहाने बनाए गए और बताया गया कि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। कमेटी ने मंत्रालय के समक्ष मांग रखी कि कोई ऐसा सिस्टम बनाया जाए, जिसमें निर्धारित समय के भीतर जांच की जाए। पीएसी ने इस बात पर भी खेद जताया कि पूरे मामले में लगी जांच एजेंसियों और लोगों ने इस दौरान कई तरह के समझौते किए। ऐसे संस्थानों को सियासी हस्तक्षेप व प्रभाव से बाहर निकलकर ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की सलाह भी दी।

बोफोर्स तोप घोटाले में 64 करोड़ घूस का है आरोप

1986 में 1437 करोड़ रुपए के बोफोर्स तोप घोटाले में भारतीय अधिकारियों को 64 करोड़ रुपए घूस देने के आरोप लगा था। बोफोर्स घोटाले ने 80 के दशक में बड़ा हंगामा बरपाया था। इसका नतीजा यह हुआ था कि कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार को जाना पड़ा था और अमिताभ बच्चन को सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में घोटाले में यूरोप में रहने वाले हिंदुजा भाइयों पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस बोली, आदिवासियों की नहीं सुन रही छत्तीसगढ़ सरकार, 2018 में मिलेगा जवाब
Published on:
26 Apr 2018 08:51 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत