12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Massage from hostel girls: जिला पंचायत सदस्य के निरीक्षण में छात्राओं ने सुनाई थी अपनी व्यथा, ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त ने गार्ड को हॉस्टल से हटाने का आदेश किया जारी
2 min read
Google source verification
Massage from hostel girls by guard

Surguja hostel news, सहायक आयुक्त ने गार्ड को हटाने जारी किया आदेश (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास की महिला गार्ड छात्राओं से हर रात मसाज (Surguja hostel girls massage news) कराती थी। वह अपनी वर्दी व अन्य कपड़े भी उन्हीं से धुलवाती थी। छात्राएं जब इस बात का विरोध करती थीं तो उन्हें धमकी देती थी कि वह हॉस्टल से उन्हें निकलवा देगी तथा भविष्य खराब कर देगी। गार्ड की इस धमकी से डरी-सहमी छात्राएं कभी आवाज नहीं उठा पाती थीं। इसी बीच क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंची। यहां छात्राओं ने हिम्मत कर गार्ड की पूरी करतूत बताई। जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल विभागीय अधिकारी को फोन घुमाया। अधिकारियों ने भी मामले की तत्काल जांच कराई और गार्ड को वहां से हटा दिया।

सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खम्हरिया स्थित प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास संचालित है। यहां की छात्राओं ने महिला गार्ड रविसूर्या राजवाड़े पर वर्दी धुलवाने और मालिश करवाने (Guard massage from hostel girls) का आरोप लगाया था। मामला आदिम जाति कल्याण विभाग के के सहायक आयुक्त के संज्ञान में आया तो उन्होंने मंडल संयोजक को हॉस्टल भेजकर इसकी जांच कराई।

जांच में मामला सही पाए जाने के बाद हॉस्टल की गार्ड को कार्य से मुक्त कर दिया गया। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया कि महिला होमगार्ड रविसूर्या राजवाड़े द्वारा छात्राओं से वर्दी धुलवाने, मालिश करवाने समेत अन्य निजी व अनुचित कार्य कराए जाते हैं।

छात्रावास में निवासरत छात्राएं विभागीय देखरेख और संरक्षण में रहती हैं। ऐसी स्थिति में निजी कार्य करवाना, पद की मर्यादा, अनुशासनहीनता और छात्राओं की गरिमा के प्रतिकूल है। छात्राओं के हित और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है।

Hostel inspection: जिपं सदस्य के निरीक्षण में सामने आई थी बात

दरअसल जिला पंचायत सदस्य राधा रवि बालिका छात्रावास का निरीक्षण करने 4 दिन पूर्व पहुंची थीं। इस दौरान वहां न तो हॉस्टल अधीक्षिका और न ही कोई अन्य कर्मचारी मौजूद था। इस दौरान छात्राओं ने रोते हुए हॉस्टल में पदस्थ महिला गार्ड रवि सूर्य राजवाड़े Hostel guard) की शिकायत की और कहा कि वह उनसे कपड़े धुलवाती है और मालिक करवाती है। इस पर जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को फोन पर जानकारी दी थी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग