11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Protest against Principal: सूरजपुर जिले के सिलफिली प्राचार्य के खिलाफ लामबंद हुए छात्र-छात्राएं, सूचना मिलते ही पहुंचे तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा
2 min read
Google source verification
School students protest

Surajpur School News, प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजुपर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली (Surajpur School) के प्राचार्य पर स्टाफ समेत महिला कर्मी से अभद्रता एवं छात्राओं से आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत लेकर मंगलवार की दोपहर विद्यार्थियों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जडक़र काफी देर तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्र-छात्राओं नेे प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने व स्कूल से हटाने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया, इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

बता दें कि सिलफिली स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य द्वारा महिला कर्मी व छात्राओं से आपत्तिजनक हरकत को लेकर छात्र लामबंद हो गए। मंगलवार की दोपहर उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला जडक़र प्रदर्शन (Protest to lock school gate) किया। प्रदर्शन की सूचना पर लटोरी तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल व सूरजपुर बीईओ हरेंद्र सिंह सहित जयनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच विद्यार्थियों से चर्चा की।

तहसीलदार सहित बीईओ ने प्राचार्य सहित स्कूली शिक्षकों से भी उनका पक्ष जानने बयान लिया, जिसमें बच्चों की शिकायत सही मिली। इसके बाद प्राचार्य के खिलाफ पखवाड़े भर के भीतर अनुशासनात्मक कार्यवाही का बच्चों को आश्वासन दिया गया।

साथ ही तात्कालिक रूप से प्राचार्य को संस्था से पृथक रखने, विभागीय स्तर पर व्यवस्था किए जाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ढाई घंटे का आंदोलन (School students protest) स्कूली बच्चों ने समाप्त कर दिया। फिलहाल विद्यालय की शिक्षिका निर्मला ज्योति को प्राचार्य का प्रभार दिलाया गया है।

Silfili School: प्राचार्य पर गंभीर आरोप

प्राचार्य आईडी खलखो पर आरोप है कि विद्यालय की महिला कर्मी के घर में अकेले रहने के बाबजूद उसके घर में प्रवेश करने की कोशिश की गई। साथ ही महिला कर्मी से 1 लाख रुपए की मांग करते हुए उसके ऊपर दबाव बनाने और यह कहना कि उसे जिला शिक्षा अधिकारी बनना है, पैसे की आवश्यकता है, वह पैसा जमा कर रहा ह,ै अगर वह पैसा नहीं देगी तो उसे वह परेशान (Misbehave with female worker) कर देगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय में शराब पीकर पहुंचने, विद्यालय के कर्मियों से अभद्र व्यवहार सहित छात्र-छात्राओं से आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग