
Surajpur Road Accident, ट्रक से कुचल गई बाइक (Photo- Patrika)
जरही। सूरजुपर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की सुबह एसईसीएल जीएम कार्यालय के पास तेज रफ्तार बाइक और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे (Road Accident in Surajpur) में बाइक पर सवार 13 वर्षीय एक बालिका की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल 13-13 वर्ष की दोनों बालिकाएं बाइक ड्राइव कर मंदिर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इस दौरान ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ के दूसरी ओर चली गई। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रात तिलसुआपारा निवासी रितिका पिता रामसाय 13 वर्ष अपनी सहेली ग्राम दुग्गा निवासी वर्शी राजवाड़े पिता संतोष 13 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक सीजी 15 डीके- 3307 पर सवार होकर रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे मंदिर जा रही थीं। बाइक दोनों में से ही एक ड्राइव (Bike drive by girls) कर रही थी।
दोनों डीएव्ही स्कूल की ओर से होते हुए भटगांव एसईसीएल जीएम कार्यालय के पास सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने पहुंचीं ही थीं कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 29 एएच- 5148 से जबरदस्त भिड़ंत (Truck-bike collision) हो गई। ट्रक से टक्कर होते ही बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं रितिका की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वर्शी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतका व घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल बालिका का उपचार जारी है, जबकि पीएम पश्चात रितिका का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। हादसे में बेटी की मौत (Girl died in road accident) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुर्घटना के संबंध में प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि बाइक व ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। बालिकाओं की बाइक घटनास्थल से पहले ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर राइट साइड की ओर चली गई थी। इस दौरान जगन्नाथपुर सीएचपी की ओर से आ रहे कोल परिवहन में लगे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर एक पॉलीथिन में अगरबत्ती समेत अन्य पूजा सामग्री बिखरी मिली।
Updated on:
09 Aug 2026 06:34 pm
Published on:
09 Aug 2026 06:34 pm
