8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Ambikapur bride escaped: ससुराल वालों का कहना- उनके साथ सुनियोजित तरीके से ठगी की गई, शादी में दूल्हा पक्ष ने 1 लाख कैश और 1 लाख के दिए थे जेवर
2 min read
Google source verification
Bride escaped from in laws

Ambikapur Marriage fraud, Demo pic (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमगला में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला (Fraud in the name of marriage) सामने आया है। मध्यप्रदेश निवासी रामकली बाई ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की शादी के बाद दुल्हन महज 3 दिन ससुराल में रही और चौथे दिन रात में शौचालय जाने की बात कहकर घर से रुपए और जेवर लेकर चली गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद जब वे दुल्हन को वापस लाने पहुंचे तो उनसे और 50 हजार रुपए की मांग की गई। रामकली बाई ने मामले की शिकायत 6 अगस्त को लखनपुर थाने में की थी। वहां सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को एसपी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले के बनभौरी चौकी अंतर्गत ग्राम बोरीस्यामत निवासी रामकली बाई ने एसपी से की गई शिकायत में बताया है कि उसके बेटे तुलसी दास लोधी का विवाह 23 मई 2026 को सरगुजा जिले के ग्राम जमगला निवासी युवती (Marriage fraud) से हुआ था। विवाह कराने में जमगला निवासी 2 मध्यस्थों की भूमिका बताई गई है।

आरोप है कि शादी के दौरान दूल्हे पक्ष से 1 लाख रुपए नकद और करीब 1 लाख रुपए की ज्वेलरी ली गई थी। शादी के बाद दुल्हन 3 दिन तक ससुराल में रही। चौथे दिन रात में उसने कहा कि वह शौचालय जा रही है। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो पति समेत ससुराल वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

इसके बाद वे जब उसे खोजते हुए ग्राम जमगला पहुंचे तो पता चला कि वह मायके में है। दूल्हा पक्ष के लोगों ने ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसे चुपके से अपने साथ ले गए थे।

Ambikapur Fraud: 50 हजार की डिमांड की गई

एसपी से की गई शिकायत (Complaint to SP) में दूल्हे के माता-पिता ने कहा कि जब उन्होंने बहू को ले जाने की बात कही तो उनसे और 50 हजार रुपए की डिमांड की गई। यह बात सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्हें लगने लगा कि जान-बूझकर उनके साथ ऐसी साजिश रची गई।

एसपी से जांच और रकम लौटाने की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूरी घटना सुनियोजित तरीके से की गई ठगी है, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी हुई। पीडि़त पक्ष ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करने, नकदी और जेवर वापस दिलाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग