11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Surguja Girls hostel news: सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत खम्हरिया स्थित बालिका छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंची जिला पंचायत सदस्य से छात्राओं ने बताई आपबीती, हुई शिकायत
2 min read
Google source verification
Hostel guard washed cloth and massage from girls

Surguja News, छात्राओं से बातचीत करतीं जिला पंचायत सदस्य राधा रवि (Photo- AI)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खम्हरिया स्थित बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने वहां पदस्थ महिला गार्ड की शिकायत (Hostel girls complaint) जिला पंचायत सदस्य राधा रवि से की है। दरअसल जिला पंचायत सदस्य 3 दिन पूर्व अचानक हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंच गईं। यहां उन्होंने छात्राओं से हॉस्टल में उन्हें मिल रही सुविधओं के संबंध में पूछताछ शुरु की। इस दौरान छात्राओं ने महिला गार्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जबरन उनसे अपनी वर्दी और कपड़े धुलवाती है तथा रात में शरीर की मालिश करवाती है। छात्राओं की यह बात सुनकर जिला पंचायत सदस्य भी हैरान रह गईं। उन्होंने तत्काल फोन पर ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त से मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद गार्ड को वहां से हटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

उदयपुर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ग्राम खम्हरिया स्थित बालिका छात्रावास का निरीक्षण करने 3 दिन पूर्व पहुंची थीं। इस दौरान वहां न तो हॉस्टल अधीक्षिका और न ही कोई अन्य कर्मचारी मौजूद था। यहां छात्राओं ने खान-पान व अन्य सुविधाओं पर संतुष्टि जताई, लेकिन छात्राओं ने रोते हुए कहा कि हॉस्टल में पदस्थ महिला गार्ड रवि सूर्य राजवाड़े (Hostel guard complaint) उन्हें प्रताडि़त करती है।

वह उनसे जबरन अपनी वर्दी धुलवाती (Wash cloths and massage) है और निजी काम कराती है। छात्राओं ने कहा कि हर रात वह उनसे अपना मालिश करवाती है। छात्राएं जब इसका विरोध करती हैं तो वह उन्हें धमकी देते हुए कहती है कि वह उन्हें हॉस्टल से बाहर निकलवा देगी और उनका भविष्य खराब कर देगी।

इस डर से छात्राएं किसी से उसके बारे में कुछ नहीं कह पातीं तथा मजबूरी में उसका काम करती हैं। छात्राओं ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान भी उनसे मालिश करवाया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह बात गार्ड को पता चल गई तो उन्हें फिर प्रताडि़त करेगी। बता दें कि हॉस्टल में वर्तमान में 6वीं से 12वीं तक की 80 छात्राएं रहती हैं।

छात्राओं से कहा- डरने की बात नहीं

छात्राओं की यह बात सुनकर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि गार्ड आपसे यह काम नहीं करा सकती। शासन इसके लिए उसे पैसे देती है, आपको उसका काम नहीं करना है। उन्होंने कहा कि यदि गार्ड या अन्य कोई उन्हें धमकी देती है, अपना निजी काम कराती हैं तो वे बेझिझक और बिना डरे उनसे ये बात बता सकती हैं।

Hostel guard complaint: सहायक आयुक्त से की शिकायत

जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने छात्राओं की बात सुनने के तत्काल बाद फोन पर ट्राइबल विभाग (Surguja Tribal Department) के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला से मामले की शिकायत करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छात्राओं से निजी काम कराना अनुचित है। गार्ड को वहां से हटाते हुए उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि महिला गार्ड को वहां से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग