
Snake in shop, सांप को पकडक़र डिब्बे में किया बंद (Photo- Patrika)
लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर नगर स्थित एक कपड़ा दुकान में रविवार की रात करीब 5 फीट लंबा करैत सांप (Snake entered in shop) घुसने से हडक़ंप मच गया। दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। वे दुकान से तत्काल बाहर निकल गए। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इस दौरान मोबाइल में लोगों ने इसका वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग द्वारा सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू के बाद दुकानदार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
सरगुजा जिले के लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप स्थित संजय वस्त्रालय के संचालक द्वारा रविवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान सामान उठाते समय दुकानदार की नजर अचानक कपड़ों के बीच घुसे करैत सांप (Canine snake) पर पड़ी। सांप को देखते ही दुकानदार के होश उड़ गए।
वहीं दुकान में मौजूद संचालक, कर्मचारी से लेकर ग्राहक तत्काल बाहर निकल आए। इसके बाद एहतियात के तौर पर दुकान में ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया गया। सांप की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। कपड़ों के बीच सांप घुस जाने से संचालक व कर्मचारी परेशान दिखे।
कपना दुकान में करैंत सांप के घुस जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग (Forest team) की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने करैत सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने लखनपुर क्षेत्र वासियों से अपील की है कि घर या बाड़ी में सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले में डर से लोग सांप को मार डालते हैं, जबकि इनमें से कई जहरीले नहीं होते हैं।
Updated on:
10 Aug 2026 09:13 pm
Published on:
10 Aug 2026 09:12 pm
