
Surguja News, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)
बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 25 वर्षीय एक युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। लोहे का दरवाजा खोलने के दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट (Girl death from current) में आ गई। दरवाजे में तेजी से करंट फैला और चिपक कर उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान युवती के माता-पिता समेत अन्य परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे। जब लौटे तो बेटी को दरवाजे में चिपका देख उसके होश उड़ गए। बेटी की लाश देख माता-पिता के रोने का ठिकाना नहीं रहा। युवती डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरगवां निवासी सलीना पैंकरा पिता रतिराम पैंकरा 25 वर्ष सोमवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता समेेत घर के अन्य सदस्य खेत में रोपा लगाने गए थे। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा लोहे का बना है। उसे खोलने के दौरान दरवाजा घरेलू बिजली के संंपर्क (Girl died due to current) में आ गया।
इससे दरवाजे में करंट प्रवाहित होने लगा और उसकी चपेट में आकर सलीना की मौत हो गई। इधर रोपा लगाकर जब परिजन घर लौटे तो देखा कि सलीना दरवाजे से चिपकी हुई है और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। यह देखते ही वे समझ गए कि दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा है। करंट से चिपककर उसकी मौत हो चुकी है।
बेटी की लाश देखते ही माता-पिता दहाड़ मार-मारकर रोने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना बतौली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव (Girl dead body) बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि सलीना की शादी हो चुकी थी। किसी वजह से पिछले डेढ़ वर्ष से वह मायके में ही रह रही थी। इस दौरान उसके साथ ये बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि घर के अन्य सदस्य भी करंट प्रवाहित दरवाजे की चपेट में आने से बच गए।
अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। युवती की मौत (Young girl death) से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। इधर विद्युत विभाग के एई आरपी सिंह ने कहा कि करंट से मौत के मामले में मुआवजे का प्रावधान है। जांच के बाद पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
Updated on:
11 Aug 2026 07:14 pm
Published on:
11 Aug 2026 07:14 pm
