विविध भारत

स्वाधीनता दिवस पर नीतीश के गृह क्षेत्र में एक बम फटा और तीन जिंदा मिले, चार लोग घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बम धमाका एक घर में हुआ था। फिलहाल स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां तहकीकात में जुट गई है।
less than 1 minute read
Blast
स्वाधीनता दिवस पर नीतीश के गृह क्षेत्र में एक बम फटा और तीन जिंदा मिले, चार लोग घायल

पटना। स्वाधीनता दिवस के जश्न के बीच बिहार के नालंदा में एक बम धमाका हुआ है, वहीं तीन जिंदा बम भी बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बम धमाके चार लोगों के जख्मी होने की खबर मिली है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी नुकसान का आकलन नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बम धमाका एक घर में हुआ था। फिलहाल स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां तहकीकात में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि नालंदा का इलाका राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है।

थैले में छिपाकर रखे गए थे बम

यह घटना खाजेसराय गांव में हुई है जो नालंदा के रहूई थाना इलाके में पड़ता है। जिस शख्स के घर से बम बरामद किया गया है वह गौतम कुमार नाम के युवक के घर में रखा हुआ था। एक थैले में बम को छिपाकर रखा गया था लेकिन वह अचानक से ब्लास्ट हो गया। माना जा रहा है कि यह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए रखे गए थे। हालांकि किस मकसद से बम रखे गए इस संबंध में अभी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

घायलों में एक का हाथ बुरी तरह जख्मी

घायलों में एक युवक का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना में घायल लोगों को आनन-फानन में ग्रामीणों ने बिहार शरीफ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। स्वाधीनता दिवस के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से उन व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग गया है। गौरतलब है कि बिहार में इस तरह के छोटे बम धमाकों की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

Published on:
15 Aug 2018 04:32 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video