विविध भारत

दावा: ‘स्वामी विवेकानंद कॉलेज के दिनों में अंग्रेजी में थे कमजोर, मिले थे औसत अंक’

'द मॉडर्न मॉन्क व्हाट विवेकानंद मीन्स टू अस टूडे' किताब में दावा किया गया। बीए में 56 फीसदी अंक पाए।

2 min read
Jan 09, 2017
swami vivekanand performance in english
नई दिल्ली. अंग्रेजी भाषा पर स्वामी विवेकानंद की पकड़ ने हजारों लोगों को उनका कायल बना दिया था लेकिन विश्वविद्यालय की तीन परीक्षाओं में उन्हें मिले अंक कतई प्रभावित करने वाले नहीं थे। इस बात का खुलासा 19वीं सदी के इस दार्शनिक साधु पर लिखी गई एक नई किताब में किया गया है।

निजी जीवन और कुशलता का उल्लेख किया

किताब का नाम द मॉडर्न मॉन्क व्हाट विवेकानंद मीन्स टू अस टूडे है। इसमें भारत की आधुनिक कल्पना की सबसे अहम हस्तियों में से एक विवेकानंद के जीवन को एक नए नजरिये से देखा गया है। पेंग्विन द्वारा प्रकाशित यह किताब कहती है, एक अमीर वकील के परिवार में जन्म होने के कारण वह अच्छी से अच्छी शिक्षा हासिल कर सके और कलकत्ता के प्रसिद्ध मेट्रोपोलिटन इंस्टीटयूट स्कूल में पढ़ाई की। शायद इसीलिए वह ब्रितानी प्रवाह के साथ अंग्रेजी बोल और लिख सके। हालांकि लेखक का कहना है कि विवेकानंद को मिले अंक उनके कौशल की बानगी पेश नहीं करते, खासतौर पर अंग्रेजी में।

कितने अंक पाए

किताब के लेखक हिंडल सेनगुप्ता के अनुसार, उन्होंने विश्वविद्यालय की तीन परीक्षाएं दीं। इनमें एंट्रेंस एग्जाम, फस्र्ट आर्ट्स स्टैंडर्ड (एफए )और बैचलर ऑफ आर्ट्स परीक्षाएं शामिल हैं। एंट्रेस एग्जाम में अंग्रेजी भाषा में उन्हें 47 प्रतिशत अंक मिले थे। एफए में 46 प्रतिशत और बीए में 56 प्रतिशत अंक मिले थे। यही नहीं, किताब में लेखका का दावा है कि गणित और संस्कृत जैसे विषयों में भी उनके अंक औसत ही रहे। बहरहाल, लेखक का कहना है कि विवेकानंद की आधुनिकता ही है, जो हमें आज भी आकर्षित करती है। हम जिन भी साधुओं को जानते हैं, वह उन सबसे अलग हैं।

फ्रांसीसी कला से प्यार

किताब में लिखा गया कि न तो इतिहास उन्हें बांध पाया और न ही कोई कर्मकांड। वह अपने आसपास की हर चीज पर और खुद पर भी लगातार सवाल उठाते रहते थे। विवेकानंद के लेखों, पत्रों और भाषणों जैसे विभिन्न स्रोतों को उद्धत करते हुए सेनगुप्ता बताते हैं कि उन्हें फ्रांसीसी कला की किताबों से बड़ा प्यार था। वह जहाज बनाने के पीछे की अभियांत्रिकी में रुचि रखते थे और गोला-बारूद बनाने की प्रौद्योगिकी में भी उनकी दिलचस्पी थी।
Published on:
09 Jan 2017 09:05 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?