इस युवती ने जिसने कि अपनी बारात निकालकर दुल्हे के यहां पहुंची और शादी की।
नई दिल्ली। हम यहीं देखते आ रहे हैं कि हमेशा लड़का, लड़की के घर बारात लेकर आता है। सदियों से ये परंपरा चली आ रही है लेकिन अब इसी रीति को एक नया रूप देने का काम किया इस युवती ने जिसने कि अपनी बारात निकालकर दुल्हे के यहां पहुंची और शादी की। बता दें कि इस लड़की का नाम स्नेहा राय है जो कि पटना के मनेर की रहने वाली है और मुंबई के एक प्राइवेट बैंक में ब्रांच सर्विस मैनेजर के पद पर काम करती है। वहीं जयनगर, मधुबनी के रहने वाले दुल्हा अनिल कुमार यादव जो कि इंडियन नेवी में काम करते हैं और अभी विशाखापत्तनम में पोस्टेड है। इन दोनों की शादी पटना के दानापुर में एक मैरिज हॉल में शुक्रवार की रात संपन्न हुई।
स्नेहा और अनिल एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं, दोनों ने पढ़ाई एक साथ ही की है। बारात लेकर दुल्हे के घर पहुंचने को लेकर स्नेहा का कहना था कि हम तीन बहनें है और बचपन से ही हमारे परिवार में हम तीनों को ही ऐसे संस्कार दिए गए है जो आमतौर पर लड़को को दिया जाता है। हम पुराने रूढ़ीगत आचार-विचारों को मानना पसंद नहीं करते।
हमारे माता-पिता भी बचपन से लेकर आज तक सभी प्रकार की सयामाजिक बंधनों से हमें मुक्त रखा। वहीं अनिल भी अपनी दुल्हन स्नेहा के इस फैसले का दिल से स्वागत करते हुए कहा कि स्नेहा के इस राय से हमारे फैमिली को काफी खुशी मिली है। एक लड़के के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि उसकी बीवी अपने फैसले खुद तय करती है।
बता दें कि शादी वाले दिन स्नेहा दुल्हन के लिबास में बन-ठन के अपनी सहेलियों के साथ रथ पर बैठी और बारात लेकर मैरिज हॉल की तरफ गई। सभी बाराती फिल्मी गानों पर झूमते नज़र आ रहे हैं और उधर अनिल अपनी बारात के आने का इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही स्नेहा मैरिज हॉल पहुंची तो अनिल ने उसका हाथ थामां, इसके बाद जयमाल सहित शादी की अन्य रस्मों को अदा किया गया।