8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरी शादी रचा रहा था युवक, अचानक पहुंच गई बीबी, देखें लाइव वीडियो

दूल्हे को उठा लायी पुलिस, अधारताल थाने में भी हुआ जमकर हंगामा

2 min read
Google source verification
second marriage

doing second marriage

जबलपुर। एक युवक अपनी दूसरी शादी करने की तैयारी में था। उसका मंडप हुआ, हल्दी चढ़ी। शनिवार को उसकी बारात निकल पाती, इससे पूर्व उसकी पहली पत्नी को भनक लग गई। वह सीधे अधारताल थाने पहुंची और हंगामा करते हुए आप बीती सुनायी। पुलिस तत्काल उसके साथ युवक के घर पहुंची। वह दूल्हा बनने की तैयारी ही कर रहा था। पुलिस और बीबी आया देख उसके चेहरे पर हवाईयां उडऩे लगीं। पुलिस ने सज रहे दूल्हे को तुरंत उठाया और थाने ले आयी। प्रकरण को लेकर थाने में भी हंगामे की स्थिति बनी रही। दूल्हे का नाम अमित केवट बताया गया है।

प्रेम विवाह, फिर प्रताडऩा
अधारताल पुलिस ने बताया कि कटरा निवासी अमित केवट ने मीना केवट से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही अमित पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा। जिस कारण मीना ने अधारताल थाने में अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। जहां से कुछ समय पूर्व वह जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गया। इसके बाद अमित दूसरी शादी की तैयारी में जुट गया। शनिवार को उसकी बारात निकलने वाली थी। यह बात मीना को पता चल गई।

थाने में शिकायत, हंगामा
मीना थाने पहुंची। पुलिस को पति अमित द्वारा दूसरी शादी करने की बात कही। पुलिस ने पहले तो उसे टालने का प्रयास किया, लेकिन जब उसने हंगामा मचाया, तो पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। पुलिस तत्काल उसके साथ अमखेरा पहुंच गई।

वधु के परिजन भी पहुंचे
पुलिस ने अमखेरा से बारात निकालने की तैयारी कर रहे अमित को पकड़ा। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। तब पुलिस ने उसकी दूसरी शादी की बात कही, तो वधु के पक्ष के लोग भी सकते में आ गई। वधु के पक्ष के शीशमन ने कहा कि कई दिनों पूर्व अमित का विवाह तय हुआ था। उन्होंने अमित से बातचीत भी की, लेकिन अमित ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। अधारताल थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि दहेज प्रताडऩा के मामले में जेल से छूटने के बाद अमित केवट दूसरी शादी की तैयारी में था। उसकी पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। जांच की जा रही है।