विविध भारत

कोरोना पॉजिटिव निकला BSF ऑफिसर, 50 जवान हुए क्वारंटाइन

देश में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस ( coroanvirus ) का प्रकोप BSF का एक अधिकारी भी COVID-19 पॉजिटिव 50 BSF के जवानों को किया गया क्वारंटाइन किया गया
less than 1 minute read
bsf

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत ( India ) में भी इस वायरस का तांडव जारी है। अब तक एक हजार लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है। आलम ये है यह खतरनाक वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं, अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF ) का एक अधिकारी ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लिहाजा, 50 जवानों को क्वारंटाइन किया गया है।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 57 साल का जो बीएसएफ ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वो टेकनपुर में तैनात है। हाल ही में ऑफिसर की पत्नी लंदन से लौटी थी। माना जा रहा है कि इस ऑफिसर को संक्रमण अपनी पत्नी से ही हुआ है। बीएसएफ के इस अधिकारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह अफसर 15 से 19 मार्च के बीच एडीजी, आईजी रैंक के अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुका है। फिलहाल, अब सभी अफसरों को क्वारंटाइन किया गया है।

फिलहाल, मध्य प्रदेश के टेकनपुर में बीएसएफ के 50 जवानों को क्वारंटाइन किया गया है। यहां आपको बता दें कि टेकनपुर मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित है। यहां पर बीएसएफ का एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर है। वहीं, शनिवार को ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक हेड कॉन्स्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये जवान मुंबई एयरपोर्ट पर पदास्थापित था। चर्चा यह है कि कॉन्स्टेबल भी ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमति हुआ।

Published on:
29 Mar 2020 11:03 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर