विविध भारत

Budget 2021 : किसानों के लिए हो सकती है फंड मैनेजमेंट की घोषणा

Budget 2021 : संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सरकार किसानों को मनाने के लिए एक फंड मैनेजमेंट बनाने की घोषणा भी कर सकती है। हालांकि अभी भी सरकार पहले से एग्रीकल्चर और खेती-बाड़ी से जुड़ी कई चीजों पर छूट दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2021, 10:21 AM IST
budget_2021_fund_management.jpg

Budget 2021 /strong> नए कृषि बिलों को लेकर सरकार से नाराज चल रहे किसानों को मनाने के लिए मोदी सरकार इस बार के बजट में कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। फाइनेंस एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार का बजट इस बार एग्रीकल्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर पर ज्यादा फोकस रहने की संभावना है।

एग्रीकल्चर सेक्टर में हुई ग्रोथ
कोरोना के चलते इस वर्ष जहां लगभग सभी सेक्टर्स में भारी नुकसान हुआ, वहीं एग्रीकल्चर सेक्टर में इस वर्ष पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली। यही नहीं इस वर्ष एग्रीकल्चर सेक्टर में कई नए स्टार्टअप भी शुरु हुए। ऐसे में सरकार का पूरा जोर दो बातों पर रहेगा, पहला जिन सेक्टर्स को कोरोना की वजह से नुकसान हुआ है, उन्हें किसी तरह राहत दी जाए और उन सेक्टर्स से जुड़े उद्यमियों और श्रमिकों के लिए कुछ किया जाए। दूसरा हमारे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उपाय किए जाएं।

नाराज किसानों को मनाने के लिए हो सकता है फंड मैनेजमेंट का ऐलान
वर्तमान में देशभर के किसान नए कृषि बिलों को रद्द करने तथा MSP पर कोई ठोस कानून बनाने की मांग को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों को मनवाने के लिए वह दिल्ली बॉर्डर पर 26 नवंबर से विरोध प्रदर्शन भी कर हे हैं और 26 जनवरी को दिल्ली में उन्होंने ट्रैक्टर रैली का भी आयोजन किया था जिसमें हिंसा भड़क जाने के बाद कई पुलिसकर्मी तथा अन्य लोग घायल हो गए थे।

ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सरकार किसानों को मनाने के लिए एक फंड मैनेजमेंट बनाने की घोषणा भी कर सकती है। हालांकि अभी भी सरकार पहले से एग्रीकल्चर और खेती-बाड़ी से जुड़ी कई चीजों पर छूट दे रही है। बीज, खाद आदि पर किसानों को सीधे सब्सिडी दी जा रही है। इनके अलावा प्रधानमंत्री कुसुम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी बहुत सी योजनाएं किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

Published on: