इतना ही नहीं, सॉस को आकर्षक और गहरा लाल रंग देने के लिए उसमें स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक प्रतिबंधित रंगीन रसायन का भी खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि आरबी फूड प्रोडक्ट्स पिछले आठ वर्षों से इस तरह नकली और घटिया गुणवत्ता वाला सॉस बनाकर बाजार में बेच रही थी।
नकली सॉस बाजार में बेहद सस्ती दर पर बेचा जा रहा था। इसके लिए 5 किलोग्राम के महज 250 रुपए वसूले जाते थे। कम कीमत के कारण कई खाद्य पदार्थों की लारियों और रेस्तरां में इस सॉस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सॉस के नमूने फेल साबित होने के बाद प्रशासन ने आरबी फूड प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।