विविध भारत

दिल्ली : सभी सरकारी बसों में मान्‍य होगा स्‍टूडेंट पास, होमगार्ड के रिटायमेंट की उम्र भी 10 साल बढ़ी

बैठक के बाद इन निर्णयों की जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 8:38 PM IST
retirement age
दिल्ली : सभी सरकारी बसों में मान्‍य होगा स्‍टूडेंट पास, होमगार्ड के रिटायमेंट की उम्र भी 10 साल बढ़ी

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए। बैठक के बाद इन निर्णयों की जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को दी। दिल्ली की आप सरकार ने बताया कि दिल्ली के छात्रों को अब स्‍टूडेंट पास पर एसी और क्लस्टर दोनों तरह की बसों में यात्रा करने की छूट होगी। ये पास एक ही रियायती दर पर बनेगी।

सार्वजनिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा
दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को अब स्पेशल पास जारी किया जाएगा, जो एसी और बिना एसी दोनों तरह की बसों पर लागू होगा। इससे छात्रों को तो लाभ होगा ही, साथ ही सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने की मनोवृति भी बढ़ेगी। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने छात्रों से अपील की है कि वे निजी साधनों का इस्तेमाल कम करें और सार्वजनिक वाहनों का ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रयोग करें, ताकि दिल्‍ली को वायु प्रदूषण से बचाया जा सके।

होमगार्ड की रिटायरमेंट हुई 60 साल
दिल्ली सरकार की कैबिनेट की अन्‍य अहम फैसलों में होमगार्ड्स की रिटायरमेंट की उम्र भी रही। अब वह साठ साल में रिटायर होंगे। इससे पहले उनकी रिटायमेंट की उम्र 50 साल थी। इसके अलावा छह हजार 6 हजार और होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। दिल्ली सरकार ने सर्विस प्रोवाइडर कॉन्ट्रैक्टर्स को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि अब कॉन्ट्रैक्टर बदले जाने के बावजूद 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना अनिवा्रय होगा।

Updated on:
9 Oct 2018, 8:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत