विविध भारत

कैबिनेट की बैठक में फैसला, पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क का ऐलान

Highlights रविशंकर ने बताया कि देश में सार्वजनिक डेटा केंद्र खोले जा रहे हैं। कैबिनेट ने कोच्चि से लक्षद्वीप तक सबमरीन आप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी का प्रस्ताव दिया है।
less than 1 minute read
Ravi Shankar Prasad
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि कैबिनेट की बैठक में देश में बड़े स्तर पर पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस लॉन्च करने का ऐलान किया है।

रविशंकर ने बताया कि देश में सार्वजनिक डेटा केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके लिए कोई लाइसेंस, शुल्क या पंजीकरण नहीं होगा। प्रसाद के अनुसार कैबिनेट ने कोच्चि से लक्षद्वीप तक सबमरीन आप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

पीडीओ (पब्लिक डेटा ऑफिस ) के लिए कोई लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी

रविशंकर ने कहा, ‘‘पीडीओ (पब्लिक डेटा ऑफिस ) के लिए कोई लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी, न ही इनके पंजीकरण की जरूरत होगी। इन पर कोई शुल्क लागू नहीं होगा। पीडीओ छोटी दुकानें या साझा सेवा केंद्र (सीएससी) भी हो सकते हैं।’’ इसके साथ मंत्रिमंडल ने लक्षद्वीप को उच्च गति का ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने के लिए समुद्र के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की मंजूरी दी है।

Updated on:
09 Dec 2020 05:27 pm
Published on:
09 Dec 2020 05:06 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान