24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Link Court in Kusmi: सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा की पहल रंग लाई, अब राजस्व मामलों के निपटारे के लिए नहीं जाना पड़ेगा बलरामपुर, विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
2 min read
Google source verification
Link Court

Link court Kusmi, लिंक कोर्ट का शुभारंभ करतीं विधायक उद्देश्वरी पैंकरा (Photo- patrika)

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विधानसभा क्षेत्र 08 सामरी के अनुविभाग कुसमी के लोगों को 17 साल बाद बड़ी राहत मिली है। 2008 के बाद बंद पड़ा अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट (Link Court again start) बुधवार को फिर शुरू हो गया। विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने फीता काटकर कोर्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अधिवक्ताओं ने 2008 तक लगने वाले अपर कलेक्टर कोर्ट को फिर शुरु कराने के लिए आवेदन दिया था। आम जनता को राजस्व मामलों के लिए जिला मुख्यालय बलरामपुर तक भटकना पड़ रहा था।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री (Chhattisgarh CM) की मंशा भी है कि लोगों को न्याय उनके द्वार पर मिले। इसी सोच के साथ कलेक्टर को पत्र लिखकर कुसमी में लिंक कोर्ट शुरू करने की मांग की थी। कलेक्टर ने 12 जून को आवेदन मिलने के बाद 17 जून को आदेश जारी किया और बुधवार से कुसमी में अपर कलेक्टर कोर्ट का संचालन शुरू हो गया।

अब संभाग कार्यालय तक जाने वाले प्रकरणों का निपटारा समय पर हो सकेगा। कुसमी के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लिंक कोर्ट अब यहां कुसमी और सामरी तहसील के लिए सप्ताह में एक दिन बुधवार को बैठेगा। राजपुर में शुक्रवार को एक दिन कोर्ट (Link court Kusmi) लगेगा।

क्षेत्र के लंबित प्रकरण को जल्द निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। चांदो तहसील के प्रकरण को भी कुसमी लिंक कोर्ट में जोडऩे की मांग पर जल्द पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के पास अचानक से क्षेत्र के केस बढ़ गए थे, सही प्रयास से लिंक कोर्ट शुरु हुआ। वहीं नेटवर्क की दिक्कत भी दूर कर ली गई है।

Link court start in Kusmi: जिला जाने से मिलेगी मुक्ति

कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो ने कहा कि कुसमी निवासियों को लंबे समय से इंतजार था। विधायक के प्रयास और कलेक्टर के अनुमोदन से अब राजस्व मामलों (Revenue case) का त्वरित निराकरण होगा। पेंडिंग प्रकरणों में तेजी आएगी और आम लोगों को जिला जाने की कठिनाई से मुक्ति मिलेगी।

इस दौरान तहसीलदार रॉकी इक्का, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा,बालेश्वर राम, विनोद गुप्ता,पार्षद अंजू सिन्हा, अधिवक्ता में इंद्रदेव नाग, सुदामा प्रसाद, श्रवण दुबे, बसंत भगत, रानी नायक, समेत राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।