8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder in Balrampur: दादा ने कहा- तू कोई काम क्यों नहीं करता है? पोते ने बसुले से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या

Murder in Balrampur: हत्या करने के बाद भागने लगा तो लोगों ने दौड़ाया, पकड़ में नहीं आया, पुलिस ने 60 किलोमीटर दूर से दबोचा, भेज दिया जेल

2 min read
Google source verification
Murder in BAlrampur

Murder accused arrested (Photo- Patrika)

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव में घरेलू विवाद में एक पोते ने अपने दादा की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या (Murder in Balrampur) कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रविवार की दोपहर दादा ने उससे कहा कि तुम कहीं काम करने क्यों नहीं जाते हो? इस पर वह इतना गुस्सा हो गया कि बसुले से दादा को मार डाला। फिर वह गांव से भाग निकला। दादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे करीब 60 किमी दूर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीह निवासी मुनिया केरकेट्टा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जून को उसका पति भुवनेश्वर केरकेट्टा उम्र 65 वर्ष घर में मौजूद था। इसी दौरान पोता अरुण केरकेट्टा पिता प्रेम उम्र 20 वर्ष घर आया। बातचीत के दौरान दादा ने कहा कि तुम कहीं कामकाज नहीं करने जाते हो। दादा (Grandfather murder) की यह बात सुनते ही अरुण आक्रोशित हो गया।

फिर उसने घर में रखे धारदार हथियार बसुला (लकड़ी छीलने का औजार) से भुवनेश्वर केरकेट्टा के सिर एवं गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत (Death on the spot) हो गई। इसी बीच परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा था। उसे परिजन ने पकडऩे की भी कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया।

इस घटना की सूचना पर चांदो पुलिस (Chando police) मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

Murder in Balrampur: राजपुर क्षेत्र से पकड़ा गया

खोजबीन के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राजपुर की ओर जा रहा है। इस पर थाना चांदो व राजपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अरुण केरकेट्टा (Murder accused arrested) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद जिले से बाहर भागने की फिराक में था, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।