
नई दिल्ली। सड़कों पर गाड़ी चलाते समय हमने कई लोगों को नियम तोड़ते हुए देखा होगा। उनके इस नियम तोड़ने के चलते कई बार बड़ा हादसा भी हो जाता है। लेकिन नियम तोड़ने वालों के लिए एक ट्रैफिक पुलिस ने बहादुरी की जो मिसाल पेश की है इसके चलते उसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात नियम तोड़ने वाले की गाड़ी पर ही चढ़ जाता है।
जान की परवाह किए बगैर सिपाही ने दिखाई मुस्तैदी
इस नियम तोड़ने वाले गाड़ी चालक को रोकने के लिए वो अपनी जान की भी परवाह नहीं करता है। दरअसल ये वीडियो नारायणा पुल पुलिस चैकिंग के पास का है। जिसमें के एसयूवी गाड़ी वाला नियमों की अनदेखी करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर इस पर पड़ती है वो लपककर उसकी कार के बोनट पर चढ़ जाता है और उसे रोक देता है।
विधायक पूछा क्या दी जाएगा सजा
इस वीडियो को साझा करते हुए आप विधायक जरनैल सिंह ने लिखा है कि 'नारायणा पुल पुलिस चैकिंग के दौरान गाड़ी रोकने पर सामने खड़े पुलिस वाले पर गाड़ी चढ़ा भागने की कोशिश, जान की परवाह न कर पुलिसवाला बोनट पर लटका रहा, जिम्मेदारी समझ मैंने पीछा किया व रोका आप बताएं क्या कार्रवाई होनी चाहिए''
बहरहाल इस पुलिसकर्मी ने तो अपनी फर्ज बखूबी निभाया है। लेकिन यातायत के नियमों का पालन कर हम भी अपने कर्तव्य निभाएं तो शायद देशभर में हो रहे सड़क हादसों में काफी हद तक कमी आ जाएगी। इन हादसों की वजह से कई लोगों के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ जाता है। ऐसे में पुलिसकर्मी की बहादुरी निसंदेह सराहनीय है, उम्मीद इस वीडियो के बाद लोग अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझेंगे।