विविध भारत

कोल माफिया के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल सहित 40 ठिकानों पर छापेमारी

सीबीआई ने भ्रष्टाचार से संबंधित 40 ठिकानों पर छापेमारी की। कोल माफिया से जुड़े मामलों में सीबीआई की कार्रवाई जारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2020, 3:10 PM IST
cbi
सीबीआई ने भ्रष्टाचार से संबंधित 40 ठिकानों पर छापेमारी की।

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) ने शनिवार को कोल माफिया और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की अलग.अलग टीमों ने पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों कीं 40 ठिकानों छापेमारी की है। सभी ठिकाने कोल माफिया और रिश्वतखोरी से संबंधित हैं। सीबीआई ने भ्रष्टाचार को लेकर जारी जांच के तहत पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में स्थित अगल.अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई को इस दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।

बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने 19 अक्टूबर को भी 1500 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले में छापेमारी थी। यह मामला गंगोत्री इंटरप्राइजेज से जुड़ा था। इस मामले में सीबीआई ने नोएडा, लखनऊ और गोरखपुर के ठिकानों पर 40 दिन पहले रेड मारी थी। इस मामले में गंगोत्री इंटरप्राइजेज पर बैंक लोन हड़प कर कहीं और निवेश करने का आरोप है। गंगोत्री इंटरप्राइजेज बसपा विधायक से जुड़ी कंपनी है। बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले बैंकों के संघ की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने विनय शंकर तिवारी और गंगोत्री एंटरप्राइजेज के अन्य निदेशकों के खिलाफ सीबीआई ने धोखा देने के लिए मामला दर्ज किया था।

Updated on:
28 Nov 2020, 3:10 PM IST
Published on: