विविध भारत

अमृतसर रेल हादसा: सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा, मंच पर मौजूद थीं नवोजत कौर

अमृतसर रेल हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।

2 min read
अमृतसर रेल हादसा: सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा, मंच पर मौजूद थीं नवोजत कौर

नई दिल्ली। अमृतसर रेल हादसे ने देश को झकझोर दिया है। इस घटना की जांच चल रही है, सब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, सच का इंतजार अब तक लोगों को है। ड्राइवर ने भी लिखित बयान दे दिया है। इधर, एक सीसीटीवी फुटेज ने नई सनसनी पैदा कर दी है। दरअसल, अमृतसर रेल हादसे का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि नवोजत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर हादसे के वक्त मंच पर मौजूद थीं।

वीडियो से नया खुलासा

वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि नवजोर कौर ने हादसे के वक्त वहां मौजूद नहीं रहने को लेकर झूठ बोला था। वीडियो में वह मंच पर दिख रही हैं। वीडियो के अनुसार, दर्दनाक हादसे के 2 मिनट बाद यानी शाम 06 बजकर 56 मिनट और 30 सेकेंड पर एक लड़का मंच के करीब पहुंचा और नवजोत कौर से बातचीत करता है। वहीं, ठीक शाम 06 बजकर 54 मिनट पर DMU ट्रेन ट्रैक पर खड़े लोगों को रौंदते हुए गुजर गई थी। गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू लगातार ये कहती रही हैं कि वो हादसे के ठीक पहले आयोजन स्थल से निकल गईं थी। उन्होंने पहले अपने बयान में कहा कि रावण दहन के बाद जब वो आयोजन स्थल से निकल गई तो उसके 15 मिनट बाद उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली, जबकि अपने दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि रावण दहन के बाद जैसे ही वो गाड़ी में बैठीं तो उन्हें 1 मिनट बाद हादसे के बारे में पता लगा। इस वीडियो के सामने आने से नया एंगल सामने आ गया है। माना जा रहा है कि इस वीडियो के कारण नवजोत कौर मुश्किल में पड़ सकती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले ड्राइवर ने कहा कि उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाई थी। लेकिन, ट्रेन में मौजूद लोगों बचाने के लिए उसने ट्रेन नहीं रोकी। इतना ही नहीं ड्राइवर ने यह भी कहा कि पथराव के डर से भी उसने ट्रेन नहीं रोकी। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Published on:
22 Oct 2018 01:06 pm
Also Read
View All