विविध भारत

रिपोर्ट: चांद पर जमा हो गया कूड़े का ढेर, ऐसी चीजें छोड़ आते हैं अंतरिक्ष यात्री

चांद की सतह पर जमा हो गया कूड़ा और कचरा अंतरिक्ष यात्री अपने पीछे छोड़ आते हैं कई उपकरण सैंकड़ों सालों तक अंतरिक्ष में जमा रहा सकता है कूड़ा
2 min read
Oct 05, 2019
c.png
,,

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) और अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा समेत दुनिया भर के देश की एजेंसियां और संस्थान चांद पर जीवन की खोज के लिए नित नए जतन कर रहे हैं।

इसी प्रयास में चांद की सतह पर न जाने कितना कूड़ा और कचरा जमा हो गया है।

पिछले साल आई नासा की एक रिपोर्ट के अनुसार चांद पर मानव निर्मित 400,000 पाउंड यानी 181436 किलोग्राम से अधिक कूड़ा इकट्ठा हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री चांद पर उपकरण छोड़ आते हैं, इससे उनको वापसी में काफी सहूलियत होती है।

यही वजह है कि चांद पर ढेरों मानव रहित कूड़ा जमा हो गया है।

वैज्ञानिकों का तो यहां तक कहा है कि चंद्रमा ही नहीं, बल्कि मंगल और शुक्र जैसे ग्रहों पर भी मानव निर्मित कूड़ा जमा है।

एक वायुमंडलीय एक्सपर्ट बिल ऐलोर के अनुसार अंतरिक्ष में यह कूड़ा कचरा या मलबा सैकड़ों सालों तक जमा रह सकता है।

स्पेस-ट्रैक के आंकड़ों के मुताबिक इस कचरे के लिए सबसे अधिक अमरीका, रूस और चीन जिम्मेदार हैं।

रिपोर्ट कहती है चांद पर कदम रखने वाले पहले अमरीकी अंतरिक्ष यात्री आर्मस्ट्रॉग और बज एल्ड्रिन अपोलो 11 मिशन के दौरान जब चांद पहुंचे तो वहां 100 से अधिक चीजें छोड़ आए थे।

Updated on:
05 Oct 2019 12:19 pm
Published on:
05 Oct 2019 12:15 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर