23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Chandrayaan 2: ISRO प्रमुख सिवन का बयान- कभी नहीं किया मिशन के 98% सफलता का दावा

Chandrayaan 2: ISRO प्रमुख सिवन का बयान- कभी नहीं किया मिशन के 98% सफलता का दावा

इसरो के मिशन चंद्रयान-2 की अटकलों पर लगा विराम ISRO प्रमुख बोले- कभी नहीं किया 98 प्रतिशत का दावा नेशनल रिव्यू कमेटी अभी इस मिशन का रिव्यू कर रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Oct 2019, 9:16 AM IST

b.png

,,

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस एजेंसी के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम को लेकर अभी भी नई—नई अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि इसरो चांद पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में असफल रहा, लेकिन बावजूद इसके इस मिशन के 98 प्रतिशत तक सफलता की बात कही जा रही है।

इस बीच इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि उनकी ओर से चंद्रयान-2 के 98 प्रतिशत सफल होने का काई दावा पेश नहीं किया गया।

सिवन के अनुसार नेशनल रिव्यू कमेटी अभी इस मिशन का रिव्यू कर रही है।

दरअसल, चंद्रयान-2 के परिणाम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इसरो प्रमुख की ओर से पिछले दिनों इस मिशन के 98 प्रतिशत तक सफल रहने की बात सामने आई थी।

इस बीच सिवन ने कहा कि उन्होंने चंद्रयान-2 के 98 प्रतिशत सफल रहने की घोषणा नहीं की थी। बल्कि यह घोषणा राष्ट्रीय स्तर की रिव्यू कमेटी NRC की ओर से गई थी।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा NRC ने शुरुआती आंकड़ों के आधार पर की थी। फिलहाल NRC विक्रम की लैंडिंग समय आई तकनीकी खराबी की जांच में जुटी है।

एनआरसी के अनुसार मिशन चंद्रयान-2 98 प्रतिशत तक कामयाब रहा है। हालांकि इसरो प्रमुख ने कहा कि हालांकि यह घोषणा उनकी ओर से नहीं की गई, लेकिन वह इस बात से सहमत हैं।

आपको बता दें कि मिशन चंद्रयान-2 की समीक्षा करने वाली NRC में पूर्व इसरो प्रमुख AS किरण कुमार, DRDO अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी, नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्रीज प्रमुख, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के प्रमुख और संबंधित विषय के IIT प्रोफेसर रखे गए हैं।