विविध भारत

धरती के 14 दिन के बराबर चांद का एक दिन, ‘कोल्ड ट्रैप’ में छिपा है ब्रह्मांड का रहस्य!

ISRO लाख कोशिशों के बाद भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं साध पाया धीरे-धीरे खत्म हो जा रहा लैंडर विक्रम से संपर्क साधने का समय भी चांद का एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है
2 min read
Sep 20, 2019
e5.png

नई दिल्ली। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ( ISRO ) लाख कोशिशों के बाद भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं साध पाया है।

इसके साथ ही लैंडर विक्रम से संपर्क साधने का समय भी धीरे-धीरे खत्म हो जा रहा है। इसरो ने लैंडर से संपर्क साधने के लिए 14 दिन का समय निर्धारित किया था, जो 21 सितंबर यानी कल खत्म हो रहा है।

इसके साथ ही अब चांद पर लैंडर की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर चांद के एक दिन में ही कई प्रयोग करने थे।

आपको बता दें कि चांद का एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है।

आपको बता दें कि चांद के दक्षिणी ध्रुव में जिस स्थान पर चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम देखा गया है, वह आने वाले 14 दिनों तक अंधकार की काली छाया में समाने वाला है।

यहां अगले 14 दिनों तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी। इसका परिणाम यह होगा कि चांद का तापमान गिरकर माइनस 183 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

एक ओर जहां इतने कम तापमान में लैंडर विक्रम से संपर्क साधना बेहद मुश्किल होगा।

वहीं, सूरज की रोशनी के बिना लैंडर पर लगी सोलर बैट्रिंया चार्ज नहीं हो पाएंगी, जिससे उसकी कार्य क्षमता शिथिल पड़ जाएगी।

दरअसल, चांद का साउथ पॉल का क्षेत्र बेहद रोचक है। इसका क्षेत्रफल नॉर्थ पॉल की अपेक्षा काफी बड़ा है। यह क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है।

इसके साथ ही दिलचस्प बात यह है कि चांद का जो क्षेत्र स्थायी रूप से अंधकार में डूबा रहता है, वहां पानी होनी की अधिक गुंजाइश है।

इसके साथ ही चांद पर ऐसे अनगिनत गड्ढे हैं, जहां सूरज की रोशनी नहीं पड़ती। इन गड्ढों को ‘कोल्ड ट्रैप’ के नाम से जाना जाता है।

Updated on:
20 Sept 2019 01:36 pm
Published on:
20 Sept 2019 01:32 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर