विविध भारत

चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

बड़ी खबर चंद्रमा पर आज से सूरज की रोशनी पड़नी हो गई शुरू ISRO को नई उम्‍मीद- लैंडर विक्रम में फिर आ सकती है जान लैंडर विक्रम में मौजूद सोलर पैनल फिर काम करना शुरू कर सकता है
2 min read
Oct 06, 2019
a.png
,,

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने हाल ही में मिशन चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें जारी की हैं।

ये तस्वीरें आर्बिटर में लगे पर स्थित ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) द्वारा खींची गई हैं। इस बीच बड़ी खबर यह सामने आई है कि चंद्रमा पर आज से सूरज की रोशनी पड़नी शुरू हो गई है।

ऐसे ISRO को एक बार फिर नई उम्‍मीद जगी है कि इससे लैंडर विक्रम में फिर जान आ सकती है।

इसरो वैज्ञानिकों का मानना है कि लैंडर विक्रम में मौजूद सोलर पैनल फिर काम करना शुरू कर सकता है।

आपको बता दें कि विक्रम लैंडर सोलर पैनल से लैस है। दरअसल, से सोलर पैनल सूरज की रोशनी के माध्यम से लैंडर की बैट्री को चार्ज करते हैं।

लेकिन 14 दिन बार चांद पर शुरू हुई रात होने के कारण वैज्ञानिकों में निराशा देखने को मिली है। अब जबकि आज से चांद पर दिन शुरू हो रहा है।

ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि सूरज की रोशन एक बार फिर लैंडर में नई जान फूंक सकती है, जिससे उससे एक बार फिर संपर्क साधने में मदद मिलेगी।

वहीं, इसरो के अनुसार, ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गईं ये तस्वीरें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित बोगस्लावस्की ई क्रेटर और उसके आस-पास की हैं। इसका व्यास 14 किलोमीटर और गहराई तीन किलोमीटर है।

Published on:
06 Oct 2019 08:47 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर