विविध भारत

चंद्रयान-2: नोबेल प्राइज विनर साइंटिस्ट का दावा, ISRO निकाल लेगा मून लैंडर समस्या का हल!

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक सर्जे हरोशे का चंद्रयान-2 को लेकर बड़ा बयान ISRO निश्चित ही अपने पहले मून लैंडर की समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा
2 min read
Sep 12, 2019
b3.png

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रांस के वैज्ञानिक सर्जे हरोशे ने चंद्रयान-2 को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( ISRO ) निश्चित ही अपने पहले मून लैंडर की समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा।

हरोशे के मुताबिक विज्ञान ने हमेशा ही मानव समान को हैरान किया है। विज्ञान में हमें कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता हाथ लगती है।

आपको बता दें कि 75 वर्षीय हरोशे ने कहा कि उनको नहीं पता कि आखिर मून लैंडर विक्रम के साथ वास्तव में हुआ क्या? लेकिन इसरो निश्चित ही समस्या का हल निकालने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि विज्ञान में हमें हमेशा आशावादी रहने चाहिए, क्योंकि इसमें कभी कामयाबी हाथ लगती है तो कभी नाकामयाबी।

आपको बता दें कि हरोशे 2012 के नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।

हरोशे ने कहा कि चंद्रयान-2 को लेकर एक समस्या यह भी थी कि यह प्रोकेक्ट काफी चर्चित हो गया था और इससे लोगों को बहुत अधिक उम्मीदें थीं।

यह वजह है कि इसरो से लैंडर का संपर्क टूटने के बाद बड़े पैमाने पर निराशा हाथ लगी।

आपको बता दें कि 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से मिशन चंद्रयान-2 लॉंच किया गया था।

मिशन के अंतर्गत 6 सितंबर की रात को चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जानी थी, लेकिन अचानक इसरो से उसका संपर्क टूट गया।

बाद में जांच में पाया गया कि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कराई जा सकती और वह चांद की चांद की सतह पर तय सीमा से 400 मीटर दूर जाकर गिरा है।

इस बात का खुलासा चंद्रमा के चक्कर काट रहे चंद्रयान के आर्बिटर ने किया है।

आर्बिटर ने अंतरिक्ष से लैंडर विक्रमकी जो तस्वीर भेजी है, उससे उसकी लोकेशन का पता चला है।

Updated on:
12 Sept 2019 10:54 am
Published on:
12 Sept 2019 09:22 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर