विविध भारत

चंद्रयान-2: ISRO ही नहीं यहां भी हो रही लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश

Chandrayaan-2 बढ़ रही हैं इसरो की उम्मीदें Lander Vikram से कभी भी हो सकता है संपर्क ISRO वैज्ञानिकों के साथ-साथ यहां भी हो रही कोशिश

2 min read

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क साधने के लिए ISRO ने काम और तेज कर दिया है। दरअसल अन्य ऑर्बिटर से मिल रहे संकेत ने वैज्ञानिकों की उम्मीद को और बढ़ा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कभी भी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इन सबके बीच चंद्रयान-2 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।

ISRO की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाने के बीच तमिलनाडु के तंजावुर के नजदीक स्थित एक चंद्र मंदिर में श्रद्धालुओं ने लैंडर से संपर्क कराने के लिए चंद्र देव से प्रार्थना की। चंद्र मंदिर के एक अधिकारी ने कहा इस दौरान चंद्र देव का शहद और चंदन सहित विभिन्न चीजों से (बने पंचामृत से) अभिषेक किया गया।

पूजा- अर्चना के बाद सामुदायिक भोज का भी आयोजन किया गया। श्री कैलाशनाथर (शिव) मंदिर के प्रांगण में ही चंद्र मंदिर भी है। यह नौ ग्रहों को सर्मिपत 'नवग्रह' मंदिरों में से एक है ।

उधर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-२ के च्लैंडरज् विक्रम से शीघ्र संपर्क साध कर उसमें मौजूद रोवर प्रज्ञान को इस्तेमाल में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।

लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह पर शनिवार तड़के सॉफ्ट लैंडिंग करने के दौरान आखिरी क्षणों में उसका इसरो के जमीनी स्टेशनों से संपर्क टूट गया था।

उस वक्त विक्रम पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) से महज 2.1 किमी ऊपर था। लैंडर विक्रम के अंदर रोवर प्रज्ञान भी है।

बेंगलूरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को एक बार फिर से इस बात की पुष्टि की कि चंद्रयान-2 आर्बिटर में लगे कैमरों के जरिए लैंडर (विक्रम) का चंद्रमा की सतह पर पता लगा लिया गया है। आर्बिटर अपनी निर्धारित कक्षा में चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।

Published on:
11 Sept 2019 11:50 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत