विविध भारत

India के खिलाफ China-Pakistan ने मिलाया हाथ! पाक ने सीमा पर 20 हजार सैनिक किए तैनात

India-China Tension: भारत ( India ) के खिलाफ चीन ( China )-पाकिस्तान ( Pakistan ) आए साथ! पाकिस्तान ( Pakistan ) ने सीमा पर तैनात किए 20 हजार सैनिक भारत को सीम पर कई तरफ से घेरने की तैयारी में China
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2020, 6:03 PM IST
China Pakistan May be together on Border Against India
चालबाज चीन भारत के खिलाफ चल रहा है नई चाल।

नई दिल्ली। भारत-चीन ( India-China Tension ) के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। लद्दाख ( Ladakh ) के गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है। भारत-चीन ( India China Tension ) के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पाकिस्तान ( Pakistan ) ने भी सीमा पर हरकत शुरू कर दी है। बताया जा रह है कि गिलगित-बाल्टिस्तान ( Gilgit-Baltistan ) में LOC के पाक ने सेना की दो डिविजनों को तैनात किया है। चर्चा यहां तक है कि भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान साथ आ गए हैं।

Pakistan ने तैनात किए 20 हजार सैनिक

जानकारी के मुताबिक, LOC के बेहद नजदीक पाकिस्तान ( Pakistan ) ने तकरीबन 20 हजार सैनिकों की तैनाती की है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत के ऊपर दबाव बनाने के लिए पाकिस्तान की ओर से यह कदम उठाया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ( China ) के इशारे पर पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में हिंसा भड़काने के लिए चीन के अधिकारी अल बदर ( Al-Badr ) से भी बातचीत कर रहे हैं। चालबाज चीन की यह चाल साफ संकेत दे रहा है कि सीमा पर दोनों मिले हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यही कारण है कि अचानक पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर 20 हजार सैनिकों ( Pakistan Dipute 20 thousand soldiers on border ) को अचानक तैनात कर दिया है।

सीमा पर लगातार बढ़ रहा है तनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बालाकोट एयर स्ट्राइक ( Balakot Air Strike ) के दौरान सीमा पर जितने सैनिकों की तैनाती की थी। इस बार सैनिकों की तैनाती उससे बहुत ज्यादा है। इसके अलावा पाकिस्तान के एयर डिफेंस ( Air Deffence ) रडार 24 घंटे पूरे इलाके में नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान और चीन सीमा पर सैनिकों की तैनाती और आतंकवादियों को उकसाने के प्रयासों से भारत को दो सीमाओं और घाटी में आतंकवाद से लड़ना पड़ेगा। इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान ( China-Pakistan ) के सैन्य अधिकारियों के बीच कई बार बैठकें भी हुई है। इन बैठकों के बाद ही पाकिस्तान ने सीमा पर 20 हजार सैनिकों की तैनाती की है। इधर जमीन पर अपने दुश्मनों को जवाब देने के लिए भारत स्पाइस बम ( Spice Bomb ) खरीदने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत स्पाइस-2000 का एडवांस वर्जन खरीदेगा। इस बम के जरिए दुश्मनों के बंकरों और इमारतों को सेकेंडों में उड़ाया जा सकता है।

Updated on:
1 Jul 2020, 6:03 PM IST
Published on: