विविध भारत

सीजेआई रंजन गोगोई ने राम मंदिर पर तय की डेडलाइन, सभी पक्ष 18 अक्‍टूबर तक खत्‍म करें बहस

मुस्लिम पक्ष महीने के अंत तक पूरी कर लेंगे बहस सीजेआई ने 18 अक्‍टूबर तक बहस पूरी होने की जताई उम्‍मीद अयोध्‍या विवाद पर जल्‍द फैसला आने की उम्‍मीद बढ़ी
less than 1 minute read
supreme_court_1.jpeg

नई दिल्‍ली। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्‍या भूमि विवाद पर 26वें दिन की सुनवाई शुरू होते ही सीजेआई रंजन गोगोई ने बहस के लिए अंतिम डेडलाइन तय कर दी। उन्‍होंने सभी पक्षों से साफ कर दिया है कि 18 अक्‍टूबर तक अपनी बहस पूरी कर लें। सीजेआई ने कहा कि अब इस मामले शनिवार को भी सुनवाई होगी।

मुस्लिम पक्ष 27 सितंबर तक बहस खत्‍म करने के लिए राजी

बुधवार को सुनवाई शुरू होते ही मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील राजीव धवन ने कहा कि अगले हफ्ते तक हम अपनी बहस पूरी कर लेंगे। यानी 27 सितंबर तक मुस्लिम पक्ष अपनी बहस पूरी कर लेगा। इस पर सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि आप अपनी बहस इस महीने तक पूरी कर लेंगे। साथ ही सीजेआई ने उम्मीद जताई कि 18 अक्टूबर तक सभी पक्षों की बहस पूरी हो जाएगी।

जल्‍द आ सकता है फैसला

बता दें कि सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर, 2019 को रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा संविधान पीठ दशकों पुराने इस विवाद पर इससे पहले फैसला सुना सकती है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा था कि विवादित स्थल से मिले खंभों पर पाए गए निशान से यह साबित नहीं हो सकता की वो इस्लामिक नहीं है।

राजीव धवन ने कहा कि मस्जिदें केवल मुसलमानों द्वारा ही नहीं बनाई गई थीं। ताजमहल का निर्माण अकेले मुसलमानों ने नहीं किया था। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों के मजदूर शामिल थे।

Updated on:
18 Sept 2019 04:17 pm
Published on:
18 Sept 2019 11:34 am
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी