विविध भारत

टीपू जंयती के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे CM एचडी कुमारस्वामी, हुबली और धारावाड़ में धारा 144 लागू

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी खराब सेहत की वजह से टीपू जयंती के कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे।

2 min read
Nov 09, 2018
टीपू जंयती के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे CM एचडी कुमारस्वामी, हुबली और धारावाड़ में धारा 144 लागू
टीपू जंयती के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे CM एचडी कुमारस्वामी, हुबली और धारावाड़ में धारा 144 लागू

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने शनिवार 10 नवंबर को मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का फैसला किया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि टीपू सुल्तान की जयंती के इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शामिल नहीं होंगे। इसके पीछे का कारण बताया गया है कि खराब सेहत की वजह से वे इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही डॉक्टर ने उन्हें तीन दिन के लिए (11 नवंबर तक) आराम करने की सलाह दी है।

हुबली और धारावड़ में धारा 144 लागू

आपको बता दें कि भले ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी टीपू जंयती के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे लेकिन इसका विरोध जोरों पर हो रहा है। लिहाजा हुबली और धारावाड़ के कई इलाकों में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। अर्थात अब एक साथ एक जगह पर चार से अधिक लोग इक्ट्ठा नहीं हो पाएंगे। प्रशासन ने कहा है कि 10 नवंबर को सुबह 6 बजे से लेकर 11 नवंबर सुबह 7 बजे तक हुबली और धारावाड़ के कई शहरों में धारा 144 लागू रहेगा।

टीपू जंयती के खिलाफ है भाजपा

आपतो बता दें कि एक बार फिर से टीपू जंयती को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल भाजपा हमेशा से टीपू जयंती मनाने का विरोध करती आई है। दरअसल एक जमाने में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान को भाजपा एक अत्याचारी शासक बताती है। इसलिए 10 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के विरोध में भाजपा और श्री राम सेना के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि एक अत्याचारी के जन्मदिन को मनाए जाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान हिंदू विरोधी थे। तो वहीं कांग्रेस और कर्नाटक सरकार ने कहा है कि भाजपा के विरोध के बावजूद भी 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जयंती अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मनाया जाएगा।

Published on:
09 Nov 2018 08:31 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन