विविध भारत

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, कुमारस्वामी ने 10 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का किया ऐलान

10 करोड़ के राहत पैकेज के अलावा सीएम कुमारस्वामी ने पीड़तों के लिए राहत सामग्री और डॉक्टरों की एक टीम भेजने के निर्देश अपने मुख्य सचिव टी एम विजयभास्कर को दे दिए हैं।
2 min read
Feature image

बेंगलुरु। केरल में तेज बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से हालात बद्तर हो गए हैं। कुदरत की मार से राज्य में काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वहीं काफी लोग अभी भी लापता हैं।

कर्नाटक सरकार ने दिया 10 करोड़ का राहत पैकेज
इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने केरल में बाढ़ प्रभावितों के लिए 10 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ये ऐलान गुरुवार को किया है। 10 करोड़ के राहत पैकेज के अलावा सीएम कुमारस्वामी ने पीड़तों के लिए राहत सामग्री और डॉक्टरों की एक टीम भेजने के निर्देश अपने मुख्य सचिव टी एम विजयभास्कर को दे दिए हैं।

केरल में बारिश और बाढ़ से मर चुके हैं 26 लोग
आपको बता दें कि केरल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिस वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं और भूस्खलन भी हो रहा है। अब तक, बारिश से संबंधित घटनाओं में राज्य में कम से कम 26 लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'केरल में बाढ़ की वजह से मारे गए लोगों की वजह से गहरा सदमा लगा है, पीड़ितों की मदद के लिए कर्नाटक सरकार राहत सामग्री के साथ-साथ हर संभव मदद करेगी।' कुमारस्वामी ने इस मसले पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की है और राज्य के हालातों पर चर्चा की है।

केरल में पिछले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है तो कहीं भूस्खलन हुआ है। सबसे ज्यादा असर इडुक्की जिले में हुआ है। यहां 11 लोगों की मौत भूस्खलन से हो गई है। पूरे राज्य में 24 घंटे में 337% ज्यादा बारिश हुई है। औसतन 13.9 मिमी बारिश होनी थी पर 66.2 मिमी हुई।

Published on:
10 Aug 2018 03:23 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य