विविध भारत

पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने 112वीं जयंती पर भगत सिंह को किया याद

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने भगत सिंह के योगदान को याद किया 112वीं जयंती पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया

less than 1 minute read
Sep 28, 2019
,,

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं भारत के इस बेटे की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपनी जिंदगी देश के नाम करने से पहले दोबारा नहीं सोचा।

मैं हमारे युवाओं से उन्हें पढ़ने और उनसे सीखने के साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगत सिंह की लगन, निडरता, देशभक्ति और बलिदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। खट्टर ने ट्वीट किया कि क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर ही पैनी होती है। दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन।

आज के दिन साल 1907 में भगत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्हें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और मार्च 1931 में उन्हें फांसी दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें

भगत सिंह से लेकर संजय गांधी की हत्या के पीछे छिपे हैं ये राज, जानें ऐसे 10 हैरतंगेज किस्से
Updated on:
28 Sept 2019 01:46 pm
Published on:
28 Sept 2019 01:45 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?