विविध भारत

PATRIKA NEWS WRAP: ये वो खबरें हैं जिन पर आज दिनभर रहेगी नजर

1- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में करेंगे चुनावी रैली 2- लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा के दौरे पर प्रियंका गांधी 3- VVPAT मामले पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट 4- आज से शुरू हो जाएगी चार धाम यात्रा 5- पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की जमानत अवधि पूरी 6- भारत-फ्रांस के बीच नौसेना अभ्यास 7- विश्व व्यापार संगठन की जिनेवा में बैठक आज 8- एयरटेल का वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में समेकित मुनाफा बढ़ा 9- आईपीएल-12 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज            
2 min read
news of the Hour
PATRIKA NEWS WRAP: ये वो खबरें हैं जिन पर आज दिनभर रहेगी नजर

1- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में करेंगे चुनावी रैली

आज पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे सीएम योगी

पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी कैंडिडेट प्रवेश वर्मा के लिए भी योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करेंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में आज तीन जगहों पर पब्लिक मीटिंग करेंगे

2- लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा के दौरे पर प्रियंका गांधी

कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी आज हरियाणा में करेंगी रोड शो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज संतकबीर नगर में करेंगे रैली

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

3- VVPAT मामले पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट करेगा EVM और VVPAT के मिलान पर अपने ही आदेश का रिव्यू

विपक्ष ने की थी VVPAT की 50% पर्चियों के सत्यापन की मांग

पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और VVPAT की 5 पर्चियों के मिलान का आदेश दिया था

4- आज से शुरू हो जाएगी चार धाम यात्रा

आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट 9 मई को खुलेंगे

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खुलेंगे

5- पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की जमानत अवधि पूरी

आज जेल वापस लौटेंगे पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ

कोर्ट ने इलाज कराने के लिए 26 मार्च को छह हफ्ते की जमानत दी थी

अल अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे हैं नवाज शरीफ

6- भारत-फ्रांस के बीच नौसेना अभ्यास

गोवा में भारत और फ्रांस के बीच नौसेना अभ्यास वरुणा शुरू होगा

फ्रांस के साथ लगातार मजबूत हो रही भारत की रक्षा साझेदारी

संयुक्त अभ्यास से बढ़ेगा दोनों देशों की सेनाओं का कौशल

7- विश्व व्यापार संगठन की जिनेवा में बैठक आज

विश्व व्यापार संगठन की जनरल काउंसिल की बैठक जिनेवा में होगी

डब्ल्यूटीओ के 25 सदस्य देशों की जिनेवा में होगी बैठक

बैठक में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बनी सहमति को लेकर घोषणा की जा सकती है

8- एयरटेल का वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में समेकित मुनाफा बढ़ा

पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले मुनाफा 37.5 फीसदी बढ़ा

चौथी तिमाही में कंपनी को हुआ 20,656.8 करोड़ रुपए का मुनाफा

समेकित मुनाफा वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 576.10 करोड़ रुपये रहा

9- आईपीएल-12 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा पहला मुकाबला

चेन्नई के एमए चिदंमबरम स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा मैच

जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
07 May 2019 08:37 am
Published on:
07 May 2019 08:55 am