हिसार के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट। राजस्थान के चुरू में भी तापमान 0.2 डिग्री दर्ज।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित संपूर्ण उत्तर भारत में शीत लहर जारी है। नववर्ष पर इसका प्रकोप पहले से ज्यादा रहा। शुक्रवार को भारत मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा में इस मौसम का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान है। इसी तरह राजस्थान के चूरू में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
दिल्ली में विजिबिलिटी रही बहुत कम
दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी रही। घना कोहरा दिल्ली के अन्य हिस्सों में छाया रहा। ठंड के कहर को लेकर एक व्यक्ति ने बताया कि मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर जारी है।