15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पावागढ़ में मालवाहक रोप-वे का केबल टूटा, बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार, पावागढ़ में मालवाहक रोप-वे के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई। इसकी सूचना मिलने पर तकनीशियनों की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी थी। इसी दौरान अचानक रोप-वे का केबल टूट गया। इसके चलते ट्रॉली तेजी से पीछे की ओर खिसकती हुई ऑपरेशन सेंटर से टकरा गई। टक्कर के कारण वहां रखे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। घटना के बाद मालवाहक रोप-वे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको ने एहतियातन फिलहाल सेवा बंद कर दी। कंपनी ने पावागढ़ आने वाले श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कंपनी के अनुसार, यह घटना केवल सामान की ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले मालवाहक रोप-वे में हुई। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए संचालित पैसेंजर रोप-वे सेवा सामान्य रूप से जारी है।
2 min read
Google source verification
Cable of a cargo ropeway snaps in Pavagadh; major accident averted

मालवाहक रोप-वे का केबल टूटने से उपकरणों को हुआ नुकसान।

गोधरा. गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में गुरुवार को सामान की ढुलाई के लिए संचालित मालवाहक रोप-वे का केबल टूटने से अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटने के बाद रोप-वे की ट्रॉली तेजी से पीछे की ओर फिसलते हुए ऑपरेशन सेंटर से टकरा गई। हादसे में ऑपरेशन सेंटर में रखे उपकरणों और ट्रॉली को नुकसान हुआ। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और मौके पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, पावागढ़ में मालवाहक रोप-वे के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई। इसकी सूचना मिलने पर तकनीशियनों की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी थी। इसी दौरान अचानक रोप-वे का केबल टूट गया। इसके चलते ट्रॉली तेजी से पीछे की ओर खिसकती हुई ऑपरेशन सेंटर से टकरा गई। टक्कर के कारण वहां रखे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। घटना के बाद मालवाहक रोप-वे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको ने एहतियातन फिलहाल सेवा बंद कर दी। कंपनी ने पावागढ़ आने वाले श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कंपनी के अनुसार, यह घटना केवल सामान की ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले मालवाहक रोप-वे में हुई। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए संचालित पैसेंजर रोप-वे सेवा सामान्य रूप से जारी है।

एक साल पहले केबल टूटने से 6 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी इसी मालवाहक रोप-वे का केबल टूटने की घटना सामने आई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद मरम्मत कर रोप-वे के संचालन की जिम्मेदारी उषा ब्रेको कंपनी को सौंपी गई थी। अब दोबारा केबल टूटने की घटना सामने आने से रोप-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।