14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गा पूजा, दीपावली के लिए वडोदरा मंडल से चलेंगी 5 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार, इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
2 min read
Google source verification
5 Pairs of Festival Special Trains to Run from Vadodara Division for Durga Puja and Diwali

फाइल फोटो

वडोदरा. दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल से पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलाई जाएंगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार, इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
प्रतापनगर-मऊ स्पेशल (09195) शनिवार को शाम 4 बजे प्रतापनगर से रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी ट्रेन (09196) रविवार को रात 11.25 बजे मऊ से चलकर मंगलवार तड़के 3.15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा कैंट, इटावा, प्रयागराज, बनारस और वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल (09119) रविवार को शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी ट्रेन (09120) सोमवार को दोपहर 3.50 बजे लालकुआं से चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। इसके ठहरावों में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बरेली और किच्छा शामिल हैं।
प्रतापनगर-चर्लपल्ली स्पेशल (07088) रविवार को रात 7.50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। वापसी ट्रेन (07087) शनिवार को शाम 4 बजे चर्लपल्ली से चलकर अगले दिन शाम 5.50 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, विकाराबाद और सिकंदराबाद में ठहराव होगा।
कोलकाता स्पेशल (03110) गुरुवार को शाम 4.15 बजे वडोदरा से रवाना होकर शनिवार रात 12.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी ट्रेन (03109) मंगलवार को सुबह 8 बजे कोलकाता से चलकर अगले दिन रात 11.40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। मार्ग में रतलाम, कोटा, आगरा, प्रयागराज, गया, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर सहित प्रमुख स्टेशन आएंगे।
वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल (09111) सोमवार को शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन (09112) बुधवार को सुबह 5 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन सुबह 8.35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, टूंडला, फर्रुखाबाद, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती में ठहराव होगा।

बड़ी खबरें

View All

अहमदाबाद

गुजरात

ट्रेंडिंग