विविध भारत

कोरोना पॉजिटिव निकले कर्नल रैंक के डॉक्टर, कोलकाता के मिलि​ट्री हॉस्पिटल में भर्ती

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या एक हजार से भी पार निकल गई अब भारतीय सेना में एक और कोरोना का पॉजिटिव केस सामने आया

2 min read

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। देश में कोरोना के मरीजों ( corona patients) की संख्या एक हजार से भी पार निकल गई है।

जबकि इस बीमारी से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब भारतीय सेना ( Indian Army ) में एक और कोरोना वायरस का पॉजिटिव ( Coronavirus Positive case) केस सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार कोलकाता ( Kolakata ) में सेना के कमांड हॉस्पिटल में एक कर्नल रैंक के डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उनको तुरंत आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस कर्नल रैंक के जिस डॉक्टर में कोरोना वायरस का संक्रमण होना पाया गया है, वह देश की राजधानी दिल्ली में थे।

फिलहाल डॉक्टर को आइसालेट किया गया है और साथ ही साथ जरूरी अहतियात बरती जा रही है। इसके साथ ही अब कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सेना से जुड़े कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। सबसे पहला केस लद्दाख से आया था, जहां सेना का एक जवान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था।

कोरोना पॉजिटिव जवान के पिता की ट्रैवल हिस्ट्री थी और वो ईरान से लौटे थे।

आपको बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक करीब 6.5 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सबसे अधिक नुकसान चीन, इटली, इरान, स्पेन और अमरीका में हुआ है। जबकि सिंगापुर और ताइवान जैसे देश इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम करने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

यह है सरकारी नोटिस – इस घर में कोई नहीं आएं, यहां बाहरी व्यक्ति है
Updated on:
30 Mar 2020 07:58 am
Published on:
29 Mar 2020 09:53 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश