विविध भारत

RSS कार्यकर्ताओं की पुलिस चौकी पर तैनाती वाली तस्वीरों पर बढ़ा विवाद, प्रशासन ने चौकी प्रभारी को हटाया

  सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने पर बढ़ा विवाद संघ ने कहा - तैनाती वाली खबर निहित स्वार्थों से प्रेरित मजलिस बचाओ पार्टी सीएम केसीआर से मांगा स्पष्टीकरण
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2020, 11:50 AM IST
067cfd01-f852-4511-9ced-4475a084a91f.jpg

नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक पुलिस चौकी पर कथित रूप से आरएसएस कार्यकर्ताओं की तैनाती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर विवाद गहराने के बाद स्थानीय प्रशासन ने वहां तैनात पुलिस निरीक्षक को हटा दिया है। इस मुद्दे पर हैदराबाद के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवकों को इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। आरएसएस के लोगों को उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा था। वहीं आरएसएस ने इन खबरों को झूठी बात बताते हुए खारिज कर दिया कि उनके कार्यकर्ता पुलिस चौकी पर पहचान पत्र चेक कर रहे थे।

इस मुद्दे पर आरएसएस ने कहा कि यह खबरें संकीर्ण और निहित स्वार्थों से प्रेरित हैं। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आरएसएस के स्वयंसेवक कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से यदाद्री भोंगीर जिले में एक चौकी पर तैनात दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई है। लोगों ने पूछा कि लाठी लिए आरएसएस के कार्यकर्ताओं को चौकी से गुजरने वाले वाहन सवार लोगों के कागज जांचने की अनुमति किसने दी।

हैदराबाद के लोगों ने आरएसएस के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की है। मजलिस बचाओ तहरीक पार्टी के प्रवक्ता अमजद उल्ला खान ने एक बयान में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। अमजद उल्ला खान ने सीएम से पूछा कि क्या यह टीआरएस सरकार की नरम हिंदुत्व की नीति है या फिर आरएसएस समर्थक तेलंगाना सरकार के अधिकारी अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीरें फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस ट्विटर हैंडल से 9 अप्रैल को शेयर की गई थीं।

पुलिस ने बारे में बताया कि पिछले सप्ताह कॉलेज के कुछ छात्रों ने सादे कपड़ों में स्वयंसेवक और कुछ चौकियों पर भोजन और पानी वितरित करने में पुलिस की मदद की पेशकश की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अचानक वे सब 9 अप्रैल को आरएसएस की ड्रेस में आए और फिर उन्होंने चौकी के नजदीक कुछ तस्वीरें भी लीं। इसके बाद उन्हें वहां से चले जाने के लिए कह दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि अलायर चौकी के निरीक्षक को तभी दूसरी जगह भेज दिया गया था और मुख्यालय को इसकी सूचना दे दी गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तेलंगाना राज्य के सचिव के रमेश ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता प्रशासन के कामकाज में दखल नहीं देते और पूरी तरह अनुमति मिलने के बाद ही अपना काम करते हैं।

Updated on:
13 Apr 2020, 11:50 AM IST
Published on: