विविध भारत

नीति आयोग ने चेताया, लापरवाह रवैये के कारण अगले कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

नीति आयोग में स्वास्थ्य मामलों के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल का कहना है कि लोगों ने लापरवाह रवैया अपनाना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
डॉक्टर वीके पॉल

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (Coronaivurs In India) के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार तक देश में करीब 40 हजार नए मामले सामने आए। वहीं 150 से अधिक लोगों की मौत हुई। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि जब कोरोना वायरस के मामले कम आ रहे थे, तब लोग लापरवाह हो गए। इसके साथ शादी जैसे समारोह के कारण मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीति आयोग में स्वास्थ्य मामलों के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल का कहना है कि लोगों ने लापरवाह रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। इसे समझना होगा कि अभी भी एक बड़ा वर्ग है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ा है। खास तौर से गांवो में इसके प्रति लापरवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक समारोह से बचना चाहिए।

डॉ.पॉल के अनुसार हाई पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में आरटी-पीसीआर जांच को बढ़ाने की जरूर है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि देश दूसरे संक्रमण की लहर की ओर है। यह आने वाले हफ्तों में और भी अधिक तेजी से बढ़ सकता है।

संक्रमण की दूसरी लहर के बीच

एक रिपोर्ट में नेशनल कोविड-19 टास्क फोर्स के ऑपरेशंस रिसर्च ग्रुप के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा का कहना है कि देश कोविड की दूसरी लहर के बीच में है। अगर खास कदम नहीं उठाए तो अगले 6-8 हफ्तों में एक लाख नए मामले आ सकते हैं।

Published on:
20 Mar 2021 09:43 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश