17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद के मोटेरा की सोसाइटी में मारवाड़ी रंगों के साथ गरबा

सोसाइटी के दिलीप भंसाली के अनुसार, मारवाड़ी परंपराओं और गुजराती गरबा संस्कृति के सुंदर संगम ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा खेलकर नवरात्रि की खुशियों को साझा किया। संगीत और पारंपरिक रंगों के बीच प्रतिभागियों ने गरबा का भरपूर आनंद लिया।
2 min read
Google source verification
Garba with a Marwari Flair in an Ahmedabad Society

अहमदाबाद के मोटेरा की सोसाइटी में गरबा खेलतीं महिलाएं।

अहमदाबाद. शहर के मोटेरा स्थित कलातीर्थ प्रीमियम सोसाइटी में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा का आयोजन किया गया। आयोजन में मारवाड़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और रंग-बिरंगे परिधानों की छटा देखने को मिली। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।
सोसाइटी के दिलीप भंसाली के अनुसार, मारवाड़ी परंपराओं और गुजराती गरबा संस्कृति के सुंदर संगम ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा खेलकर नवरात्रि की खुशियों को साझा किया। संगीत और पारंपरिक रंगों के बीच प्रतिभागियों ने गरबा का भरपूर आनंद लिया।
सोसाइटी के सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी मेलजोल और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम का सुंदर संदेश भी दिया गया।
भंसाली के अनुसार, इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम सोसाइटी के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं। मारवाड़ी संस्कृति के रंगों से सजे इस आयोजन ने नवरात्रि के उत्साह को और भी खास बनाया।

महिलाओं ने सिर पर गरबा लेकर की माता की आराधना

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले के मुख्यालय हिम्मतनगर स्थित गायत्री मंदिर रोड पर उमिया माता मंदिर परिसर में छठी नवरात्रि पर शुक्रवार रात को महिलाएं सिर पर गरबा लेकर माता की आराधना करते हुए नृत्य करतीं नजर आईं। उमिया परिवार और नवरात्रि आयोजन समिति की ओर से हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी धार्मिक और पारिवारिक माहौल में आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में परंपरा, संस्कृति और भक्ति के साथ बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और संस्कारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर रविवार को विशेष हवन और रात में 51 ज्योत की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। महोत्सव का आयोजन उमिया माता मंदिर संस्था के अध्यक्ष गिरधर पटेल और मंत्री राम पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख ललितभाई पटेल सहित कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, दानदाता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।