17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली, छठ पूजा पर असारवा-प्रयागराज फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 22 से

जानकारी के अनुसार, असारवा-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (नं.04166) असारवा से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार, प्रयागराज-असारवा स्पेशल ट्रेन (नं. 04165) प्रयागराज से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5.45 बजे असारवा पहुंचेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Asarwa-Prayagraj Festival Special Train to Run from October 22 for Diwali and Chhath Puja

फाइल फोटो।

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए असारवा-प्रयागराज साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार, असारवा-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (नं.04166) असारवा से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार, प्रयागराज-असारवा स्पेशल ट्रेन (नं. 04165) प्रयागराज से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5.45 बजे असारवा पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, लुसड़िया, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

पिलोल-समलाया के बीच रेलवे क्रॉसिंग नं. 12 आज से रहेगा बंद

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल पर पिलोल-समलाया स्टेशनों के बीच अलिन्द्रा स्टेशन पर रेलवे क्रॉसिंग नं. 12 रविवार से बंद रहेगा।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे से 24 अक्टूबर शाम 7 बजे तक मरम्मत कार्य के लिए यह रेलवे क्रॉसिंग सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। अधिक रोड ट्रैफिक के कारण लेवल क्रासिंग के रोड की सतह तेजी से खराब हो रही थी, जिसे तुरंत दुरस्त करना आवश्यक था। इस अवधि के दौरान सड़क उपयोगकर्ता समलाया स्टेशन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), खोखर गांव रेलवे अंडरपास और पिलोल रेलवे स्टेशन अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे।