विविध भारत

कोरोना ने बदला खेती का तरीका, कोट्टायम के किसान बेहतर फसल के लिए कर रहे ड्रोन का इस्तेमाल

  केरल के कोट्टायम में बदला खेती-किसानी का तरीका। अच्छी फसल के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर जोर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 1:41 PM IST
drone
केरल के कोट्टायम में बदला खेती-किसानी का तरीका।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से न केवल लोग स्वास्थ्य की परेशानियों से जूझ रहे हैं, बल्कि इसका असर कार्यालयी कामकाज के अलावा खेती और किसानी पर भी दिखने लगा है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण की वजह मजदूरों की कमी से जूझ रहे केरल के किसानों ने खेती से बेहतर फसल हासिल करने के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब केरल के कोट्टायम जिले के किसान मजदूरों की कमी के कारण उर्वरकों के छिड़काव ड्रोन से कर रहे हैं। ताकि फसल को नुकसान न हो और बेहतर फसल मिले।

बेहतर फसल का भरोसा

कोट्टायम के एक किसान का इस बारे में कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इस बार मजदूरों की भारी किल्लत है। ऐसे में फसल को बीमारी से बचाने और अच्छी पैदावार हासिल करने के लिए हम लोगों ने ड्रोन के जरिए छिड़काव का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर हम फसल हासिल कर पाएंगे।

Updated on:
21 Nov 2020, 1:41 PM IST
Published on: