विविध भारत

कोरोना वैक्सीन की डोज सबसे पहले फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी – विजय रूपाणी

  दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों व हेल्थ वर्कर्स को देने की योजना। वैक्सीन की डोज कितनी होगी अभी तय नहीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 3:34 PM IST
vijay rupani
दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों व हेल्थ वर्कर्स को देने की योजना।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में शामिल होने के बाद गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने कहा है कि पीएम ने कोरोना वैक्सीन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन इजाद होने के बाद सबसे पहले फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी। दूसरे चरण में दूसरे चरण में वैक्सीन की डोज पुलिसकर्मियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं को देने की योजना है। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण होगा। चौथे चरण में कोरोना लक्षण वालों को टीकाकरण होगा। उसके बाद देश के सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाने की योजना है।

हर स्तर पर सतर्कता की जरूरत

इससे पहले पीएम मोदी ने बैठक में शामिल सभी मुख्यमंत्रियों से कहा था कि कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी इसके बारे में हम फैसला नहीं ले सकते। इस बात का निर्णय वैक्सीन बनाने में जुटे वैज्ञानिक लेंगे। उन्होंने कोरोना की स्थिति को लेकर कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। फिलहाल कोरोना के खिलाफ जंग में हमें कमजोर पड़ने की जरूरत नहीं है। हर स्तर पर सतर्कता बतरने की जरूरत है।

Updated on:
24 Nov 2020, 3:34 PM IST
Published on: