विविध भारत

Coronavirus: महाराष्ट्र में सामने आए 15 नए केस, कोरोना संक्रमित मरिजों की संख्या हुई 89

Maharashtra में Coronavirus के 15 नए मामले अकेले मुंबई में कोरोना के 14 मामले सामने आए हैं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 89
less than 1 minute read
coronavirus

नई दिल्ली। भारत के लगभग सभी राज्यों में कोरोना वायरस पैर पसारता जा रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब समेत देश के 12 राज्य लॉकडाउन हैं। कोरोना की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र पर पड़ी है। यहां सोमवार सुबह से अब तक कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में तीन लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं।

आपको बता दें कि अकेल मुंबई में कोरोना के 14 मामले सामने आए हैं। वहीं एक मामला पुणे का है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। हालांकि राज्य में कोरोन से पीड़ित 5 लोग ठीक भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में इन जिले में लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र के कई जिले लॉकडाउन हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, नागपुर, मुंबई सब-अर्ब, पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद,रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है। इन जिलों में आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी चीजे बंद हैं। जिससे भागती-दौड़ी मुंबई को ब्रेक लग गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जो भी व्यक्ति सड़क पर घूमता पाया जा रहा है पुलिस उसे घर में रहने को कह रही है।

पंजाब में कर्फ्यू

पंजाब में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजे बंद हैं। बता दें कि पंजाब अब तक कोरोना के 22 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पूरी देश में कोरोना पीड़ितो की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। इन आंकड़ो में 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

Updated on:
23 Mar 2020 03:17 pm
Published on:
23 Mar 2020 02:42 pm
Also Read
View All